IND-PAK Tension: ऐपल को ट्रंप का फरमान- भारत में आईफोन बनाना बंद करो… और अमेरिकी राष्ट्रपति को मिल गया करारा जवाब

Ind-Pak Tension: Apple ने भारत में iPhone मैन्युफैक्चरिंग पर डोनाल्ड ट्रंप की आपत्ति को नजरअंदाज करते हुए साफ किया है कि भारत में प्रोडक्शन जारी रहेगा. कंपनी ने कहा कि वह Make in India पहल को आगे बढ़ाने के लिए भारत में निवेश और विस्तार करती रहेगी. पढ़ें पूरी खबर

IND-PAK Tension Apple India News: भारत में iPhone मैन्युफैक्चरिंग को लेकर हाल ही में अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने Apple को भारत में प्रोडक्शन रोकने की सलाह दी. अब इस पर Apple का रुख साफ हो गया है. Apple भारत में iPhone मैन्युफैक्चरिंग को लेकर अपने फैसले पर अडिग है. कंपनी के सूत्रों के अनुसार, भारत में निर्माण कार्य को लेकर कोई बदलाव नहीं होगा और प्रोडक्शन प्लान पहले की तरह चलता रहेगा. यह प्रतिक्रिया उस समय आई है जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- मैं नहीं चाहता कि आप भारत में iPhone बनाएं.

भारत में Apple का बढ़ता निवेश

Apple पिछले कुछ सालों में भारत में मैन्युफैक्चरिंग को लेकर बड़ी तेजी से आगे बढ़ा है. वर्तमान में कंपनी भारत में iPhone 12, 13, 14 और अब iPhone 15 मॉडल्स का उत्पादन कर रही है.Foxconn और Pegatron जैसी कंपनियां भारत में Apple के लिए iPhoneअसेंबल कर रही हैं. कंपनी का मकसद चीन पर निर्भरता को कम करना और MakeinIndia को बढ़ावा देना है.

Apple ने क्या कहा?

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट की मानें, तो Apple के करीबी सूत्रों ने स्पष्ट किया कि भारत में iPhoneमैन्युफैक्चरिंग बदस्तूर जारी रहेगी और इस दिशा में कंपनी का भरोसा मजबूत है. भारत सरकार के साथ मिलकर Apple अपने प्रोडक्शन और ऑपरेशंस को और बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है.

क्यों अहम है भारत?

भारत आज Apple के लिए न केवल एक बड़ा बाजार बन गया है, बल्कि एक प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग हब भी बन रहा है। काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, भारत में अब Apple के iPhone प्रोडक्शन का हिस्सा 7% से बढ़कर 14% तक पहुंच गया है. इससे भारत को टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में ग्लोबल पहचान भी मिल रही है.

ट्रंप की टिप्पणी का क्या असर?

ट्रंप का बयान भले ही सियासी नजरिए से आया हो, लेकिन Apple जैसे वैश्विक ब्रांड्स अपनी स्ट्रैटेजी को आर्थिक और लॉजिस्टिक आधार पर तय करते हैं. ऐसे में भारत को लेकर ट्रंप की टिप्पणी का सीधा असर कंपनी की नीतियों पर नहीं पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: ‘भार्गवास्त्र’: परशुराम के नाम पर बना भारत का घातक ड्रोन किलर, पाकिस्तान और चीन की नींद उड़ी

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >