Apple ID का पासवर्ड भूल गए तो टेंशन न लें, चुटकियों में ऐसे रिसेट करें

Apple ID Password Reset: आप अगर बार-बार गलत पासवर्ड डालकर अपने ऐपल डिवाइस को खोलने की कोशिश करेंगे, तो यह लॉक हो जाएगा और आपको परेशानी होगी. ऐसे में हम बताते हैं कि आप अपनी ऐपल आईडी का पासवर्ड कैसे रिसेट कर सकते हैं.

Apple ID Password Reset: ऐसे ऐपल यूजर्स जो अपनी ऐपल आईडी के लिए इस्तेमाल किया गया पासवर्ड बनाकर भूल जाते हैं, उनके लिए जरूरी जानकारी है.

यदि आप बार-बार गलत पासवर्ड डालकर अपने ऐपल डिवाइस को खोलने की कोशिश करेंगे, तो यह लॉक हो जाएगा और आप परेशानी में आ जाते हैं.

हम आपको बताएंगे कि आप अपनी ऐपल आईडी का पासवर्ड कैसे रिसेट कर सकते हैं. सबसे पहले आप आईफोन या आईपैड की सेटिंग्स ऑप्शन पर जाएं.

यहां सबसे ऊपर आपका नाम लिखा होगा इस पर क्लिक करें. इसके बाद पासवर्ड एंड सिक्योरिटी के ऑप्शन पर क्लिक करना है.

अब चेंज पासवर्ड के ऑप्शन पर जाएं. अगर आपने iCloud में साइन-इन किया है और पासकोड एनेबल है, तो डिवाइस के लिए पासकोड भरने के लिए कहा जाएगा.

यहां स्क्रीन पर आ रहे स्टेप्स को फॉलो करें. इसके बाद आपका पासवर्ड रिसेट हो जाएगा.

अगर यह प्रॉसेस फॉलो करने के बाद भी आपका पासवर्ड रिसेट नहीं हुआ, तो इसके लिए आपके पास एक और तरीका है.

Tech Tips: इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो आपसे कोसों दूर भागेंगे साइबर ठग

AnTuTu स्कोर बताएगा आपके स्मार्टफोन की असली स्पीड, यहां जानें कैसे कर सकेंगे इसकी जांच

Tech Tips : फोन से ऐक्सेस करें अपना लैपटॉप, बड़ी आसान है ट्रिक

Reset Apple ID Password इसके लिए दूसरा ऑप्शन है, iforgot.apple.com पर जाएं. आईफोन में मौजूद फोन नंबर या ई-मेल आईडी डालें.

अब पासवर्ड रिसेट करें के ऑप्शन पर क्लिक करें और कंटीन्यू के ऑप्शन पर क्लिक करें.

यहां कुछ सिक्योरिटी रिलेटेड क्वेशन पूछे जाएंगे उनका जवाब दें. यहां आपको पूरी डिटेल के साथ एक ईमेल हासिल होगा.

इसमें आप रिकवरी डाल सकते हैं. यहां स्क्रीन पर आ रहे इंस्ट्रक्शन फॉलो करना है. इसके बाद आपका पासवर्ड रिसेट हो जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >