Apple का बड़ा सालाना इवेंट आज यानी बुधवार, 9 सितंबर को होने वाला है. इस इवेंट में कंपनी अपने कई नए प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है. उम्मीद है कि Apple नए iPhone 18 Pro मॉडल्स के साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च कर सकती है. इसके अलावा नई Apple Watch Series 12, Apple Watch Ultra का नया मॉडल और AirPods 5 भी लॉन्च हो सकते हैं.
Apple ने अपने इस इवेंट का नाम 'Surprise and shine' रखा है. ऐसे में कंपनी कुछ और नए प्रोडक्ट्स से भी लोगों को सरप्राइज दे सकती है. हालांकि, Apple के कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स भी हैं जिनकी सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद कम है. तो आइए Apple के इस बड़े इवेंट से पहले जानते हैं उन प्रोडक्ट्स के बारे में, जिन्हें कंपनी सितंबर में नहीं, बल्कि इस साल के आखिर में या फिर 2027 में लॉन्च कर सकती है.
iPhone 18
सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन इस साल Apple के सितंबर इवेंट में नया रेगुलर iPhone देखने को नहीं मिलेगा. मैक रूमर्स (macrumors) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 17 के सक्सेसर यानी iPhone 18 को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है. दरअसल, Apple कथित तौर पर नई स्प्लिट-लॉन्च स्ट्रैटेजी पर काम कर रहा है, जिसके तहत सितंबर में कंपनी अपने महंगे Pro मॉडल और आने वाले फोल्डेबल iPhone के नए मॉडल लॉन्च करेगी.
ये भी पढ़ें: Apple Event 2026 Live Streaming: भारत में कब और कहां देखें ऐपल का बड़ा लॉन्च इवेंट, जानें क्या होगा खास
Apple iPhone Air 2
सितंबर 2025 में iPhone 17 सीरीज के साथ लॉन्च हुआ iPhone Air बिक्री के मामले में Apple की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया. यही वजह है कि पहले माना जा रहा था कि इसका अगला मॉडल सितंबर 2026 में लॉन्च नहीं होगा. अब खबर है कि नया iPhone Air साल 2027 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है. इसे iPhone 18 और iPhone 18e के साथ पेश किए जाने की संभावना जताई जा रही है.
Apple Watch SE 4
Apple Watch SE 3 फिलहाल Apple की सबसे किफायती स्मार्टवॉच है. कंपनी ने इसे सितंबर 2025 में अपडेट किया था, लेकिन 2026 में इसके नए मॉडल के आने की उम्मीद नहीं है. फिलहाल Apple ने भी यह जानकारी नहीं दी है कि Apple Watch SE का अगला वर्जन कब लॉन्च होगा.
नया Mac
Apple आने वाले महीनों में अपने Mac लाइनअप में बड़े बदलाव कर सकता है. मैक रूमर्स (macrumors) के मुताबिक, कंपनी 2026 के आखिर तक M6 चिप के साथ अपडेटेड 14-इंच MacBook Pro लॉन्च करने की तैयारी में है. इसके बाद Apple एक बिल्कुल नए और हाई-एंड MacBook Pro मॉडल को भी पेश कर सकता है, जिसमें डिजाइन से लेकर डिस्प्ले तक कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे.
रिपोर्ट्स में इस नए मॉडल को फिलहाल 'MacBook Ultra' नाम से बताया जा रहा है. यह 14-इंच और 16-इंच स्क्रीन साइज में आ सकता है और इसमें M5 Pro और M5 Max चिप्स मिलने की उम्मीद है. खास बात यह है कि नए MacBook में OLED डिस्प्ले, टचस्क्रीन, डायनेमिक आइलैंड और पहले के मुकाबले पतला डिजाइन दिया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: iPhone 18 के लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro हुआ बेहद सस्ता, जानें क्यों ₹20,000 तक महंगी होगी नई सीरीज
