iPhone, MacBook, iPad यूजर्स अलर्ट! सरकार की चेतावनी – इन Apple डिवाइसेज को तुरंत करें अपडेट वरना खतरा तय

Apple Devices Risk Alert: भारत सरकार की CERT-In ने Apple यूजर्स को साइबर खतरे की चेतावनी दी है. जानें कौन से डिवाइस हैं खतरे में और उन्हें सुरक्षित रखने के आसान उपाय.

Apple Devices Risk Alert: भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम) ने Apple डिवाइस उपयोगकर्ताओं के लिए एक अहम चेतावनी जारी की है. रिपोर्ट के अनुसार, Apple के कई प्रोडक्ट्स में सुरक्षा से जुड़ी गंभीर कमजोरियां पाई गई हैं, जिनका फायदा साइबर हमलावर आपकी निजी जानकारी चुराने या डिवाइस को हैक करने के लिए उठा सकते हैं.

किन डिवाइसेज को है सबसे ज्यादा खतरा?

CERT-In ने बताया है कि जिन यूजर्स के पास iPhone, iPad, MacBook, Safari Browser, Apple TV, Vision Pro और Xcode जैसे Apple प्रोडक्ट्स के पुराने वर्जन हैं, उन्हें सबसे ज्यादा खतरा है.

खासतौर पर ये वर्जन प्रभावित हो सकते हैं:

iOS 18.4 से पहले के वर्जन

macOS Sequoia 15.4 से पहले के वर्जन

Safari 18.4 से पहले के ब्राउज़र वर्जन

tvOS, iPadOS, visionOS और Xcode के पुराने वर्जन

यह भी पढ़ें: Google चुपके से सुन रहा है आपकी सभी प्राइवेट बातें, तुरंत करें यह सेटिंग्स बंद वरना लीक हो जाएंगे सारे सीक्रेट्स

क्या हो सकता है असर?

इन कमजोरियों का फायदा उठाकर हैकर्स:

डिवाइस का रिमोट एक्सेस पा सकते हैं

निजी डेटा, फोटोज़, मैसेज और बैंकिंग डीटेल्स चुरा सकते हैं

सिस्टम को पूरी तरह ब्लॉक या कंट्रोल कर सकते हैं

सुरक्षित कैसे रहें? जानें आसान तरीका

CERT-In ने सभी Apple यूजर्स को सलाह दी है कि वे अपने डिवाइस को तुरंत लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें.

ऐसे करें अपडेट:

सेटिंग्स में जाएं

“Software Update” विकल्प पर टैप करें

नया अपडेट डाउनलोड और इंस्टॉल करें

Apple ने इन सभी कमजोरियों को दूर करने के लिए सिक्योरिटी पैच जारी कर दिया है, जिससे आपका डिवाइस सुरक्षित रहेगा.

यदि आप Apple डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं, तो इस चेतावनी को हल्के में न लें. समय रहते अपडेट करना ही आपकी डिवाइस और डेटा को साइबर खतरों से बचाने का सबसे आसान उपाय है.

यह भी पढ़ें: YouTube वीडियो देखते समय बार-बार परेशान करते हैं Ads? बिना एक रुपये खर्च किए जानें कैसे पाएं इनसे छुटकारा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >