Amazon Prime Day Sale 2026: जुलाई में होगी खरीदारी की बारिश, देखें पूरी डिटेल

Amazon Prime Day 2026 जुलाई में आने वाला है और यह सिर्फ Prime members के लिए होगा. इस सेल में स्मार्टफोन, टीवी, होम अप्लायंसेस समेत कई प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट मिलेगा. बैंक ऑफर्स और कैशबैक से एक्स्ट्रा सेविंग्स भी होंगी, जिससे शॉपिंग और भी फायदेमंद बन जाएगी.

Amazon इस साल एक बार फिर अपने सबसे बड़े ऑनलाइन शॉपिंग इवेंट को लेकर आ रहा है. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि भारत में Amazon Prime Day Sale का यह 10वां एडिशन जुलाई में होने वाला है. ये सेल सिर्फ Amazon Prime मेंबर्स के लिए एक्सक्लूसिव रहेगा. यानी अगर आपके पास Prime membership है तो ही आप इसके ऑफर्स का फायदा उठा पाएंगे. सबसे खास बात ये है कि Prime Day के दौरान आपको फास्ट डिलीवरी, कई जगहों पर same-day डिलीवरी और फ्री डिलीवरी जैसे बेनिफिट्स भी मिलेंगे.

Amazon Prime Day 2026 कब से शुरू होगा?

Amazon ने हाल ही में ये कन्फर्म कर दिया है कि Prime Day 2026 का आयोजन भारत में जुलाई महीने में होगा. हालांकि अभी तक कंपनी ने इसकी सटीक तारीखों का खुलासा नहीं किया है. पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो इस सेल का आमतौर पर 2 से 4 दिनों तक चलना तय माना जाता है.

खरीदारों को किस तरह के ऑफर मिल सकते हैं?

इस सेल में शॉपर्स को काफी अच्छी डील्स मिलने वाली हैं. अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त डिस्काउंट देखने को मिलेगा. स्मार्टफोन, कंप्यूटर, टीवी, होम अप्लायंसेस, कपड़े, ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर रोजमर्रा की जरूरत वाली चीजें भी सस्ते दामों में मिलेंगी. इसके अलावा, Amazon की तरफ से नए लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट्स भी इसी सेल में उपलब्ध कराए जाएंगे.

बैंक ऑफर्स, छूट और एक्स्ट्रा बचत

कंपनी आमतौर पर Prime Day पर कुछ खास बैंकों के साथ मिलकर एक्स्ट्रा छूट देती है. जब आप इन चुनिंदा डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको तुरंत डिस्काउंट मिल जाता है. इसके अलावा, अगर आपके पास Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड जैसा को-ब्रांडेड कार्ड है, तो आप कैशबैक के भी फायदे उठा सकते हैं.

भारत में Amazon Prime की कीमत कितनी है?

भारत में Amazon Prime की कीमत कई तरह के प्लान में आती है. अगर आप हर महीने पैसे देना चाहते हैं, तो ये ₹299 प्रति महीना पड़ेगा. तीन महीने का प्लान लेना चाहें तो ₹599 में मिलता है. अगर पूरे साल का एक साथ लें, तो सिर्फ ₹1,499 लगते हैं. इसके अलावा Prime Lite और Prime Shopping Edition जैसे सस्ते ऑप्शन भी हैं.

यह भी पढ़ें: Flipkart SASA LELE Sale में हर घंटे मिलेंगे जबरदस्त ऑफर्स, जानिए कब से हो रहा शुरू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >