200MP कैमरा वाला यह सैमसंग फोन अमेजन सेल में मिल रहा 65 हजार रुपये सस्ता, मिस न हो जाए डील

Amazon Prime Day Sale 2024: अमेजन प्राइम डे सेल में सैमसंग का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला प्रीमियम स्मार्टफोन 65 हजार रुपये सस्ते में मिल रहा है. आइए जानते हैं कि सैमसंग के इस दमदार फोन पर क्या है डील-

Amazon Prime Day Sale 2024: अमेजन पर प्राइम डे सेल चल रही है. आज इस सेल का आखिरी दिन है. यहां स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी और कई प्रॉडक्ट्स पर जबरदस्त डिस्काउंट और ऑफर्स हैं. इन्हीं में से एक है सैमसंग के 200 मेगापिक्सल कैमरावाले प्रीमियम स्मार्टफोन पर मिल रही 65000 रुपये की छूट. सैमसंग ने अपने प्रीमियम हैंडसेट Samsung Galaxy S23 Ultra को कुछ महीने पहले 1,24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च ऑफर के साथ भारत में पेश किया था. इस डिवाइस की एक्चुअल प्राइस 1,49,999 रुपये है. अब अमेजन की प्राइम डे सेल में यह स्मार्टफोन प्राइम और नॉन-प्राइम मेंबर्स के लिए भारी छूट पर खरीदा जा सकता है.

एक्स्ट्रा कैशबैक भी मिलेगा

Samsung Galaxy S23 Ultra स्मार्टफोन को आप अमेजन सेल में बैंक कार्ड या एक्सचेंज ऑफर का इस्तेमाल किये बिना 65 हजार रुपये तक की छूट हासिल कर सकते हैं. इसके साथ ही, अमेजन की सेल में आप दूसरे ऑफर्स लगाकर एक्स्ट्रा कैशबैक भी पा सकते हैं. अगर आप 80 हजार रुपये के आसपास तक कोई दमदार हैंडसेट खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो Samsung Galaxy S23 Ultra 5G की कीमत और सेल में उस पर दिये जा रहे ऑफर के बारे में हम आपको बताते हैं-

Amazon Prime Day Sale: सेल के आखिरी दिन सैमसंग के 5G फोन्स पर सबसे बड़ा डिस्काउंट, ये रही बेस्ट डील्स

Amazon Prime Day Sale: धड़ाम से गिरी ब्रांडेड लैपटॉप्स की कीमत, कैशबैक ऑफर भी मिलेगा

Samsung Galaxy S23 Ultra की कीमत और ऑफर्स

अमेजन पर प्राइम मेंबर्स के लिए सैमसंग का प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन केवल 84,799 रुपये में उपलब्ध है. इस कीमत पर यह हैंडसेट, iPhone 15 Plus और Samsung Galaxy S24 को टक्कर देता है. प्राइम डे सेल में बैंक ऑफर के माध्यम से अमेजन 1,000 रुपये और एक्सचेंज डिस्काउंट के जरिये 57,700 रुपये तक की छूट दे रहा है. अगर आप एक बार में कीमत चुकाना नहीं चाहते, तो आप नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर का भी लाभ ले सकते हैं.

Samsung Galaxy S23 Ultra के स्पेसिफिकेशंस कैसे हैं?

सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा 5जी फोन में 6.8-इंच QHD+ डायनैमिक AMOLED 2X 120Hz स्क्रीन दिया गया है. इसमें 1,750 nits पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन दिया गया है. यह डिवाइस एड्रेनो 740 GPU के साथ स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिप पर काम करता है. यह फोन एंड्रॉयड 13 के साथ आया था, और इसे Android 14 पर बेस्ड One UI 6.1 का अपडेट मिल गया है, जो गैलेक्सी AI फीचर्स भी ऑफर करने लगा है.

200MP का कैमरा और बड़ी बैटरी का दम

सैमसंग का यह प्रीमियम फोन IP68-रेटेड है और इसमें 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है. कैमरे की बात करें, तो Galaxy S23 Ultra के रियर पैनल पर 200MP OIS प्राइमरी + 12MP अल्ट्रावाइड + 10MP 3x टेलीफोटो + 10MP 10x पेरिस्कोप लेंस दिया गया है और सेल्फी लेंस 12MP का है. कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई 6, NFC और USB-C पोर्ट दिया गया है. दूसरे हाइलाइट्स की बात करें, तो यह स्मार्टफोन अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट रीडर और S पेन सपोर्ट से लैस है.

Amazon Prime Day Sale: अमेजन प्राइम डे सेल में रेडमी के इन नये 5जी फोन्स पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Amazon Prime Day Sale: 7355 में घर मंगाएं iPhone 15 Pro Max, EMI पर ये है कमाल की डील

Amazon Prime Day Sale: आधे से भी कम दाम पर मिल रहे ये प्रॉडक्ट्स

Amazon Prime Day Sale: शुरू हुई अमेजन की सेल, सस्ते में घर मंगाएं स्मार्ट टीवी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >