Amazon ने अनाउंस किया है कि 20 मई 2026 से 2012 या उससे पहले लॉन्च किये गए सभी Kindle और Kindle Fire डिवाइस नये ई-बुक्स डाउनलोड नहीं कर पाएंगे. इसका असर करीब 20 लाख डिवाइसेज पर पड़ेगा. ‘मेट्रो’ की रिपोर्ट के अनुसार, लाखों Amazon Kindle डिवाइस कुछ ही हफ्तों में काम करना बंद करने वाले हैं और इसे किताबों के शौकीनों ने ‘बुरा सपना’ करार दिया है.
कौन-कौन से Kindle बंद हो जाएंगे
इन डिवाइसों पर सपोर्ट खत्म हो जाएगा:
Kindle 1st Gen (2007)
Kindle DX और DX Graphite (2009–2010)
Kindle Keyboard (2010)
Kindle 4 और Kindle Touch (2011)
Kindle 5 (2012)
Kindle Paperwhite 1st Gen (2012)
Kindle Fire 1st Gen (2011), Fire 2nd Gen (2012), Fire HD 7 (2012), Fire HD 8.9 (2012)
क्या काम नहीं करेगा
यूजर्स पहले से डाउनलोड की गई ई-बुक्स पढ़ पाएंगे, लेकिन नये कंटेंट की खरीद या डाउनलोड संभव नहीं होगी. अगर कोई यूजर डिवाइस को डीरजिस्टर या फैक्ट्री रीसेट करता है, तो वह पूरी तरह बेकार हो जाएगा. Kindle Fire यूजर्स अब कंटेंट खरीद या डाउनलोड नहीं कर पाएंगे.
Amazon का ऑफर
कंपनी ने कहा है कि पुराने डिवाइसेज को सपोर्ट करना अब संभव नहीं है क्योंकि हार्डवेयर और सिक्योरिटी लिमिटेशन हैं. Amazon प्रभावित यूजर्स को 20% डिस्काउंट और बुक क्रेडिट्स दे रही है, ताकि वे नये Kindle मॉडल्स पर अपग्रेड कर सकें.
विवाद और आलोचना की बात
टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह कदम सिक्योरिटी के लिहाज से सही है, लेकिन यूजर्स इसे ‘सॉफ्ट ब्रिकिंग’ मान रहे हैं. सॉफ्ट ब्रिकिंग (Soft Bricking) एंड्रॉयड या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की वह स्थिति है, जहां डिवाइस पूरी तरह चालू नहीं होता, लेकिन चालू होने के संकेत (जैसे लोगो, बूट लूप, या रिकवरी स्क्रीन) देता है. Restart Project के अनुसार, इससे करीब 624 टन ई-वेस्ट पैदा होगा. कई बुक-लवर्स ने इसे खराब बिजनेस डिसीजन बताया है क्योंकि डिवाइस अभी भी काम कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Amazon ने भारत में लॉन्च किया पहला AI स्टोर, जानिए इसमें क्या है खास
