Amazon ने भारत में ई-कॉमर्स सेक्टर के बढ़ते कंपीटिशन पर दिल जीतने वाली बात कह दी है, जानें

Amazon 24 देशों और 20 लाख से अधिक परिवारों को प्राइम सदस्यता कार्यक्रम पेश करती है और भारत अमेजन के लिए इस परिदृश्य में बड़ी हिस्सेदारी रखता है.

Amazon News: भारत में तेजी से त्वरित कॉमर्स कंपनियों के उदय के बीच अमेजन ने कहा है कि वह प्रतिस्पर्धा पर नहीं बल्कि ग्राहकों की जरूरतों व इच्छाओं पर ध्यान दे रही है. ओटीटी मंच अमेजन प्राइम के उपाध्यक्ष जमील गनी ने कहा कि लोगों को तुरंत अच्छे विकल्प उपलब्ध कराना जीत का मंत्र है, जिसके नतीजे भारत में दिखते हैं.

गनी ने कहा कि ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज भारत में आर्थिक वृद्धि और डिजिटलीकरण की तीव्र गति से उत्साहित है. कंपनी अपने प्राइम कार्यक्रम को और भी तेज बनाने के लिए व्यापक स्तर पर निवेश कर रही है और यह गति जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि भारत अमेजन के लिए अपने कारोबार के हर हिस्से में नवोन्मेषण का केंद्र है. कंपनी स्थानीय बाजारों, उभरते बाजारों और वैश्विक बाजारों के लिए भारत में नवोन्मेष करना जारी रखेगी.

अमेजन 24 देशों और 20 लाख से अधिक परिवारों को प्राइम सदस्यता कार्यक्रम पेश करती है और भारत अमेजन के लिए इस परिदृश्य में बड़ी हिस्सेदारी रखता है. भारत में त्वरित वाणिज्य कंपनियों के तेजी से होते उदय से उत्पन्न चुनौतियों के बारे में पूछे जाने पर गनी ने कहा कि अमेजन का ध्यान ग्राहकों पर है, प्रतिस्पर्धा पर नहीं.उन्होंने नैशविले में अमेजन के कार्यक्रम डिलिवरिंग द फ्यूचर से इतर पत्रकारों से कहा, प्राइम सबसे तेज गति से सबसे अधिक विकल्प पर आधारित है. मिसाल के तौर पर हमारे पास उसी दिन 10 लाख से अधिक सामान उपलब्ध हैं और अगले दिन समूचे भारत में 40 लाख सामान उपलब्ध थे. भारत में उत्पादों का चयन लोगों की जरूरत और इच्छा के अनुसार किया जा रहा है.

उन्होंने कहा, हम इस कार्यक्रम को और भी गति देने के लिए व्यापक स्तर पर निवेश कर रहे हैं और हम पूरे देश में ऐसा करना जारी रखेंगे. वास्तविकता यह है कि न केवल हमारे सदस्यों के लिए बहुत सारे विकल्प हैं, बल्कि हमारे सदस्यों की अपेक्षाएं भी बढ़ती जा रही हैं. पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी चयन को व्यापक बनाने, तीव्र गति, अधिक सुविधाजनक बनाने और आकर्षक कीमतों पर ध्यान केंद्रित कर रही है.

27 हजार रुपये में 90 हजार वाला iPhone 16 कैसे खरीदा? सोशल मीडिया में वायरल हो गया तरीका

Festive Season सेल में Samsung ने लहराया परचम, Apple ने भी चौंकाया, देखें क्या कहते हैं आंकड़े

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >