OnePlus का 7100mAh बैटरी वाला धांसू फोन मिल रहा सस्ते में, Amazon Sale में लगी भीड़, आप भी चेक करें ऑफर

Amazon Sale 2025: Amazon की सबसे बड़ी Great Indian Festival Sale आज यानी 23 सितंबर से सभी के लिए शुरू हो चुकी है. इसमें स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट देखने को मिल रहे हैं. यहां आज हम आपको OnePlus के एक मिड-रेंज फोन OnePlus Nord CE 5G के बारे में बताने जा रहे हैं जो सेल में काफी सस्ता मिल रहा है.

Amazon Great Indian Festival Sale 2025 आज यानी 23 सितंबर से सभी के लिए शुरू हो गई है. अमेजन के इस बड़े सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप जैसे ढेरों इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर तगड़े डिस्काउंट मिल रहे हैं. इस सेल में बजट स्मार्टफोन्स से लेकर प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त ऑफर देखने को मिल रहे हैं. अगर आप भी इस सेल में नए स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपको OnePlus के एक मिड-रेंज फोन OnePlus Nord CE 5G के बारे में बताने जा रहे हैं. यह मॉडल सेल में काफी सस्ता मिल रहा है. आइए जानते हैं OnePlus Nord CE 5G पर क्या ऑफर्स और डील्स मिल रहे हैं.

OnePlus Nord CE 5 5G की प्राइस और ऑफर

OnePlus Nord CE 5 5G( 8GB+128GB) फिलहाल Amazon पर 23,499 रुपये में मिल रहा है. जुलाई में इस मॉडल को 24,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. अगर आप पेमेंट के टाइम SBI क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपको 10% (यानी 1,250 रुपये तक) का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद फोन की कीमत घटकर 22,249 रुपये रह जाएगी. इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर भी है जिसमें पुराने फोन के बदले आपको 22,200 रुपये तक का फायदा भी मिल सकता है. लेकिन ये एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी.

Oneplus nord ce 5g price on amazon

OnePlus Nord CE 5 5G के फीचर्स

OnePlus के इस फोन में आपको 6.77 इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है, जिससे स्क्रीन काफी स्मूद और रिस्पॉन्सिव रहती है. 

फोन को पावरफुल बनाने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8350 Alex 4nm प्रोसेसर दिया गया है और यह Android 15 बेस्ड OxygenOS 15 पर चलता है. 

फोन में 7,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. 

कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ) और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा देखने को मिलता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

यह भी पढ़ें: OnePlus Diwali Sale 2025: स्मार्टफोन, ऑडियो और टैबलेट पर धमाकेदार छूट, 12 हजार रुपये तक की बचत का मौका

यह भी पढ़ें: Amazon Great Indian Festival Sale सबके लिए हुई शुरू, इन 5 स्मार्टफोन्स पर मिल रही छप्पड़ फाड़ डील

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >