आकाश अंबानी ने जताया AI पर भरोसा, कहा- बनेगा भारत का ग्रोथ इंजन, GDP को मिलेगी रफ्तार

Akash Ambani On AI: रिलायंस जियो का लक्ष्य है कि भारत को एआई क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाया जाए, जिससे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत हो और हर नागरिक को डिजिटल सुविधाओं का लाभ मिले.

Akash Ambani On AI: रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (RJIL) के चेयरमैन आकाश अंबानी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को इस पीढ़ी का सबसे बड़ा तकनीकी बदलाव करार दिया है. उन्होंने मुंबई टेक वीक 2025 में कहा कि एआई भारत की आर्थिक वृद्धि का प्रमुख ग्रोथ इंजन बनेगा, जिससे देश आने वाले वर्षों में 10 प्रतिशत या उससे अधिक की GDP ग्रोथ दर हासिल कर सकता है.
ड्रीम11 के सीईओ हर्ष जैन के साथ एक फायरसाइड चैट के दौरान, आकाश अंबानी ने एआई की भूमिका और इसके प्रभाव पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि रिलायंस जियो देश में एआई क्रांति को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह तैयार है और इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है.

AI के लिए तैयार की गई विशेषज्ञों की टीम

आकाश अंबानी ने बताया कि उनकी कंपनी ने एआई विकास के लिए 1,000 से अधिक डेटा वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और इंजीनियरों की एक समर्पित टीम तैयार की है. इसके अलावा, कंपनी जामनगर में एक गीगावाट क्षमता का डेटा सेंटर भी बना रही है, जो भारत के एआई इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देगा.
रिलायंस जियो देश में ग्राफिक प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) की पेशकश पर भी काम कर रही है. इस पहल से जियो देश में क्लाउड कंप्यूटिंग, मशीन लर्निंग और डेटा प्रोसेसिंग को गति देने में मदद करेगी.

AI में भारत को आगे ले जाने के लिए तीन प्रमुख क्षेत्र

आकाश अंबानी ने कहा कि भारत को एआई नेतृत्व में आगे ले जाने के लिए तीन प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान देना आवश्यक है:
AI इंफ्रास्ट्रक्चर: भारत में मजबूत तकनीकी बुनियादी ढांचे की जरूरत है.
अनुसंधान और विकास: नई तकनीकों और इनोवेशन को बढ़ावा देना.
कुशल प्रतिभा: भारत में टेक्नोलॉजी के लिए प्रतिभाशाली पेशेवरों को तैयार करना.
उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल इंडिया और एआई क्रांति को सफल बनाने के लिए निरंतर निवेश आवश्यक है.

भारत का तकनीकी भविष्य है उज्ज्वल

आकाश अंबानी ने कहा कि अब वह समय चला गया जब हम तकनीक के मामले में पिछड़े दृष्टिकोण से सोचते थे. आज भारत दुनिया के अग्रणी देशों में से एक है, जो तेजी से तकनीक अपनाता है और इसे अपने विकास के लिए उपयोग करता है.
रिलायंस जियो का लक्ष्य है कि भारत को एआई क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाया जाए, जिससे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत हो और हर नागरिक को डिजिटल सुविधाओं का लाभ मिले.

WATCH: चीन में AI रोबोट हुआ बेकाबू, लोगों पर बोला हमला; देखें VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >