महंगे रिचार्ज प्लान्स के दौर में अगर आपको सिर्फ कॉलिंग और बेसिक इंटरनेट की जरूरत है, तो एयरटेल का एक सस्ता प्रीपेड प्लान आपके लिए काम का साबित हो सकता है. टेलीकॉम कंपनी का ₹155 वाला रिचार्ज प्लान उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो कम खर्च में अपनी सिम एक्टिव रखना चाहते हैं और साथ ही कॉलिंग, डेटा व SMS जैसी जरूरी सुविधाओं का लाभ भी लेना चाहते हैं. कम कीमत के बावजूद यह प्लान कई ऐसे फायदे देता है जो इसे बजट कैटेगरी में खास बनाते हैं.
₹155 में क्या-क्या मिलता है?
एयरटेल के इस प्रीपेड प्लान के साथ ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है. यानी लोकल और एसटीडी कॉल्स के लिए अलग से कोई चिंता नहीं रहती. जो लोग मुख्य रूप से बात करने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह प्लान एक किफायती विकल्प बन सकता है.
डेटा जरूरतों के लिए भी है उपयोगी
सिर्फ कॉलिंग ही नहीं, एयरटेल इस प्लान में 1GB 4G डेटा भी देता है. हालांकि यह भारी डेटा उपयोग करने वाले ग्राहकों के लिए पर्याप्त नहीं होगा, लेकिन व्हाट्सऐप, ऑनलाइन भुगतान, ईमेल चेक करने और हल्की ब्राउजिंग जैसी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए यह डेटा काफी उपयोगी साबित हो सकता है.
SMS और एंटरटेनमेंट का भी फायदा
इस रिचार्ज के साथ कुल 300 SMS की सुविधा दी जाती है. ऐसे यूजर्स जो बैंकिंग अलर्ट, ओटीपी या नियमित मैसेजिंग का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह लाभ काम का है. इसके अलावा एयरटेल ग्राहकों को फ्री हेलोट्यून्स की सुविधा भी देता है, जिससे वे अपनी पसंद का कॉलर ट्यून सेट कर सकते हैं.
फ्री में मिलेगा म्यूजिक का मजा
अगर आपको गाने सुनना पसंद है तो इस प्लान के साथ Wynk Music का ऐक्सेस भी मिलता है. इससे यूजर्स बिना अतिरिक्त खर्च के म्यूजिक स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं. कम कीमत वाले प्लान में इस तरह के अतिरिक्त बेनिफिट्स इसे और आकर्षक बनाते हैं.
किन यूजर्स के लिए है सबसे बेहतर?
₹155 का यह प्लान उन लोगों के लिए ज्यादा उपयोगी माना जा सकता है जो सेकेंडरी नंबर इस्तेमाल करते हैं, कम डेटा खर्च करते हैं या केवल कॉलिंग और बेसिक मोबाइल सेवाओं की जरूरत रखते हैं. छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों और बजट यूजर्स के बीच भी यह प्लान लोकप्रिय हो सकता है क्योंकि इसमें कम खर्च में जरूरी टेलीकॉम सुविधाएं मिल जाती हैं.
ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक में बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.
यह भी पढ़ें: Airtel का सालभर वाला सस्ता प्लान बना हॉट केक, एक बार रिचार्ज और 365 दिन तक कॉलिंग की टेंशन खत्म
