Airtel Rs 398 vs Rs 399 Plan: सिर्फ 1 रुपये के अंतर में मिल रहा 2.5GB डेली डेटा और JioHotstar का फायदा

Airtel Rs 398 vs Rs 399 Plan: एयरटेल के पोर्टफोलियो में 398 रुपये 399 रुपये वाले दो प्लान लिस्टेड हैं. देखने में इन दोनों प्लान्स में सिर्फ एक रुपये का अंतर है, लेकिन डेटा बेनिफिट्स में बहुत बड़ा फर्क है. एयरटेल सिर्फ 1 रुपये ज्यादा में यूजर्स को 2.5जीबी डेली डेटा का फायदा दे रहा है.

Airtel Rs 398 vs Rs 399 Plan: देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Airtel अपने बेहतरीन नेटवर्क और कनेक्टिविटी के लिए जानी जाती है, इसलिए करोड़ों यूजर्स एयरटेल का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में करोड़ों यूजर्स की जरूरत के हिसाब से कंपनी उन्हें अलग-अलग कीमत पर कई सारे प्लान्स ऑफर कर रही है, जिसमें लंबी वैलिडिटी से लेकर अनलिमिटेड डेटा वाले और OTT बेनिफिट्स वाले प्लान शामिल हैं. वहीं, एयरटेल के पोर्टफोलियो में कुछ प्लान्स ऐसे भी हैं, जिनकी कीमत में ज्यादा फर्क नहीं है, लेकिन बेनिफिट्स में अंतर है. ऐसा ही प्लान है 398 रुपये और 399 रुपये वाला, जिसमें फर्क तो मात्र 1 रुपये का है, लेकिन डेटा बेनिफिट्स में बहुत फर्क है. आइए जानते हैं डिटेल्स में दोनों प्लान के बारे में.

एयरटेल का 398 रुपये वाला प्लान | Airtel Rs 398 Recharge Plan

398 रुपये वाले प्लान में एयरटेल यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है. 28 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और 2GB डेली डेटा का फायदा कंपनी यूजर्स को दे रही है. वहीं, अगर आप 5G यूजर हैं तो आपको डेटा की टेंशन नहीं होगी, क्योंकि आप अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठा सकते हैं. इसके अलावा, इस प्लान में यूजर्स को फ्री स्पैम अलर्ट, 30 दिनों के लिए फ्री हेलोट्यून्स, JioHotstar का फ्री एक्सेस और Perplexity AI Pro का फायदा मिलेगा.

एयरटेल का 398 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का 399 रुपये वाला प्लान | Airtel Rs 398 Recharge Plan

वहीं, 399 रुपये वाले प्लान में भी कंपनी 28 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS का फायदा यूजर्स को दे रही है. हालांकि, इस प्लान में डेटा ज्यादा मिल रहा है. कंपनी 399 रुपये में यूजर्स को 2.5GB डेली डेटा का फायदा दे रही है. वहीं, 5G यूजर्स अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठा सकते हैं. इसके अलावा, इस प्लान में भी JioHotstar का फ्री एक्सेस, 30 दिनों के लिए फ्री हेलोट्यून्स और Perplexity AI Pro का एक्सेस मिलेगा.

एयरटेल का 399 रुपये वाला प्लान

कौन सा है बेहतर?

एयरटेल के 398 रुपये और 399 रुपये वाले प्लान की कीमत में बस 1 रुपये का फर्क है, लेकिन 1 रुपये ज्यादा में कंपनी 500MB डेटा ज्यादा दे रही है. ऐसे में अगर आप 5G यूजर हैं, तो फिर आपके लिए 398 रुपये वाला प्लान अच्छा ऑप्शन है. क्योंकि, आपको अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा. वहीं, अगर आप 5G यूजर नहीं है और आपको ज्यादा डेटा चाहिए, तो फिर आप 399 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Airtel अपने इस प्लान में दे रहा 90 दिनों की वैलिडिटी, साथ में कॉलिंग और डेली डेटा का फायदा भी

यह भी पढ़ें: Airtel सस्ते में दे रहा रोजाना 3GB डेटा, साथ में Amazon Prime और Sony Liv का मजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >