Airtel Plan Under Rs 200: 28 दिनों की वैलिडिटी वाला एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान, अब कॉलिंग-डेटा की टेंशन नहीं

Airtel Plan Under Rs 200: देश की बड़ी और पुरानी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के पास अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक प्रीपेड रीचार्ज प्लान्स और पोस्टपेड पैक्स हैं. हम आपको एयरटेल के एक ऐसे प्लान के बारे में बतानेवाले हैं, जिसमें आपको 200 रुपये से कम खर्च में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है.

Airtel Plan Under Rs 200: एयरटेल का नाम देश की पुरानी और बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शुमार है. एयरटेल के पास फिलहाल लगभग 38 करोड़ का यूजरबेस है. एयरटेल की पहचान उसकी बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी है. यही वजह है कि प्लान्स महंगे होने के बावजूद करोड़ों लोग एयरटेल के नेटवर्क पर भरोसा करते हैं. एयरटेल का सिम अगर आप भी इस्तेमाल करते हैं, तो हमारा यह आर्टिकल आपके काम का हो सकता है.

199 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी

एयरटेल ने अपने पोर्टफोलियो में एक सस्ता प्लान जोड़ा है. इसमें 199 रुपये में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान के साथ 28 दिन तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की जा सकती है. प्लान में प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस भी ऑफर किये जाते हैं. इस प्लान में कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी मिलते हैं, जिसमें फ्री हैलोट्यून्स सर्विस, एयरटेल एक्सट्रीम ऐप के जरिये फ्री टीवी शोज, मूवीज और लाइव  टीवी चैनल्स शामिल हैं.

यहां है ट्विस्ट

ध्यान रहे कि एयरटेल का यह रीचार्ज प्लान कुछ ही यूजर्स के लिए काम का है. एयरटेल यूजर्स को इस पैक में पूरी वैलिडिटी के लिए सिर्फ 2GB डेटा ऑफर करता है. ऐसे में यह प्लान उन यूजर्स के काम का हो सकता है, जिन्हें इंटरनेट डेटा से ज्यादा कॉलिंग और वैलिडिटी की जरूरत होती है. ऐसे में अगर आपको इंटरनेट की अ���िक आवश्यकता है, तो आप डेटा ऐड ऑन प्लान चुन सकते हैं.

BSNL के प्लान ने छुड़ाये Jio – Airtel के पसीने, 45 दिनों तक डेटा-कॉलिंग के लगेंगे सिर्फ Rs 249

JIO यूजर्स की मौज, सिर्फ इतने रुपये में 11 महीने की छुट्टी, मिलेंगे ये फायदे

VI यूजर्स की मौज! दो महीनों की छुट्टी, सिर्फ इतने रुपये में मिलेंगे 50GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल्स FREE

84 दिनों की छुट्टी, रोज 1.5GB डेटा JIO-Airtel-BSNL या VI, जानें आपके लिए कौन रिचार्ज प्लान रहेगा बेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >