Jio की राह पर चला Airtel, बंद कर दिया ₹249 वाला सस्ता प्लान, अब खर्च करने होंगे इतने पैसे

देश की दूसरी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने पोर्टफोलियो से सस्ता रिचार्ज प्लान हटा दिया है. कंपनी के 249 रुपये के प्लान में यूजर्स को 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ-साथ डेली 1GB डेटा भी मिलता था.

अगर आप Airtel यूजर हैं, तो फिर आपके लिए ये बुरी खबर है. अब से आप सस्ते में 1.5GB डेटा वाले प्लान का फायदा नहीं उठा पाएंगे. क्योंकि, देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio की तरह Airtel ने भी अपने पोर्टफोलियो से सस्ते Truly Unlimited प्लान को बंद कर दिया है. जी हां, एयरटेल ने अपने 249 रुपये वाले एंट्री-लेवल रिचार्ज पैक को आज से बंद कर दिया है. इसमें यूजर्स को सस्ते में कई सारे बेनेफिट्स मिलते थे.ऐसे में अब यूजर्स को थोड़े महंगे प्लान लेने पड़ेंगे.

₹249 में मिलते थे ये बेनेफिट्स

Airtel Thanks App पर कंपनी का ये 249 रुपये वाला प्लान अब दिखाई नहीं दे रहा है. प्लान सर्च करने पर एक अलर्ट नोट आ रहा है कि प्लान की कीमत बदल दी गई है. जिसके बाद 299 रुपये वाले प्लान का ऑप्शन दिखाई दे रहा है. बता दें कि, 249 रुपये वाले प्लान में इस प्लान में कंपनी यूजर्स को 24 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करती थी. साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली फ्री 100 SMS और डेली 1GB डेटा भी यूजर्स को मिलते थे. लेकिन अब यूजर्स को 50 रुपये एक्स्ट्रा खर्च करने पड़ेंगे.

₹299 में मिलेगा ये फायदा

वहीं, 299 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स कि बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. साथ में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर डेली 100 फ्री SMS के अलावा डेली 1.5GB डेटा मिलेगा. हालांकि, इसके लिए यूजर्स को 50 रुपये एक्स्ट्रा देने पड़ेंगे. लेकिन 50 रुपये ज्यादा में बेनेफिट्स भी ज्यादा मिलेंगे.

Airtel यूजर्स की तो निकल पड़ी! ₹181 में कंपनी दे रही 22 से ज्यादा Free OTT, साथ में 15GB डेटा भी

Jio ने चोरी-चुपके बंद कर दिया अपना बजट-फ्रेंडली प्लान, यूजर्स के पास अब भी दूसरे ऑप्शन मौजूद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >