500 से कम में 84 दिनों की वैलिडिटी, घर-ऑफिस में वाईफाई है तो यह प्लान आपके लिए है

Airtel का ₹469 रिचार्ज प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और 900 SMS के साथ आता है. इसमें 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है, लेकिन इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है. अतिरिक्त फायदे भी दिये गए हैं.

अगर आप सिर्फ कॉलिंग के लिए एक किफायती रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं, तो Airtel का नया ऑफर आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है. कंपनी ने ऐसा प्लान पेश किया है जिसमें इंटरनेट डेटा नहीं मिलेगा, लेकिन कॉलिंग और SMS की सुविधा के साथ लंबी वैलिडिटी दी जा रही है.

कीमत और वैलिडिटी

Airtel का यह खास रिचार्ज प्लान ₹469 का है. इसमें ग्राहकों को 84 दिन (लगभग 3 महीने) की वैलिडिटी मिलती है.

कॉलिंग और SMS

इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी गई है. साथ ही, इसमें 900 SMS भी मिलते हैं, जो बेसिक कम्युनिकेशन जरूरतों को पूरा करते हैं.

डेटा ऐक्सेस नहीं

इस प्लान में इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है. अगर यूजर्स को डेटा की जरूरत होती है तो वे अलग से डेटा पैक खरीद सकते हैं, जो 1 दिन या 2 दिन के लिए उपलब्ध हैं.

अतिरिक्त फायदे

  • Adobe Express Premium का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा.
  • HelloTunes की सुविधा भी दी गई है, जिसमें यूजर्स हर 30 दिन में एक ट्यून मुफ्त सेट कर सकते हैं.

Airtel का ₹469 वाला यह प्लान उन ग्राहकों के लिए सबसे बेहतर है जो इंटरनेट का इस्तेमाल कम करते हैं और सिर्फ कॉलिंग के साथ-साथ SMS पर ध्यान देते हैं.

ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक में बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.

यह भी पढ़ें: 77 दिन चलेगा Airtel का ₹799 प्लान, मिलेगा डेली डेटा और एक्स्ट्रा बेनेफिट्स भी

यह भी पढ़ें: Airtel का बजट प्लान: महीनेभर का डेटा, कॉलिंग और Adobe Premium

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >