आधार अपडेट अब घर बैठे, सेंटर जाने की झंझट खत्म!

Aadhaar in News: आधार अपडेट अब घर बैठे करा सकते हैं आप, यूआईडीएआई का नया डिजिटल फीचर

Aadhaar in News: आधार कार्ड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. UIDAI अब ऐसा डिजिटल फीचर लाने जा रहा है जिससे मोबाइल नंबर और एड्रेस अपडेट करने के लिए आधार केंद्रों की लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं रहेगी. यह सुविधा सीधे आपके स्मार्टफोन पर आधार ऐप के जरिये मिलेगी.

घर बैठे होगा मोबाइल और एड्रेस अपडेट

अब तक मोबाइल नंबर या एड्रेस बदलने के लिए आधार केंद्र जाना अनिवार्य था. लेकिन नयी सुविधा के बाद यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी. वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और दूर-दराज इलाकों में रहने वालों के लिए यह कदम राहत की सांस साबित होगा.

OTP और फेस ऑथेंटिकेशन से होगी पहचान

UIDAI ने बताया है कि अपडेट प्रक्रिया दो-स्टेप वेरिफिकेशन से होगी. पहले यूजर को OTP मिलेगा और उसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन करना होगा. ऐप लाइव फेस डेटा को आधार रिकॉर्ड से मिलाकर पहचान की पुष्टि करेगा. इस तरह बिना किसी दस्तावेज के बदलाव सुरक्षित तरीके से हो सकेगा.

आसान और सुरक्षित प्रॉसेस

यूजर को बस आधार नंबर डालना होगा, भाषा चुननी होगी, OTP वेरिफाई करना होगा और फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा. साथ ही छह अंकों का सिक्योरिटी PIN सेट करना होगा, जिससे प्रोफाइल लॉक रहे और सुरक्षा बनी रहे.

ऐप डाउनलोड करें, रोलआउट जल्द

UIDAI ने लोगों से आग्रह किया है कि वे आधार ऐप अभी डाउनलोड कर लें ताकि नयी सुविधा आते ही तुरंत इस्तेमाल कर सकें. यह फीचर जल्द ही रोलआउट होने वाला है और इसके बाद आधार अपडेट करना पहले से कहीं आसान हो जाएगा.

PAN-Aadhaar Linking: दिसंबर की डेडलाइन न करें मिस, घर बैठे कुछ मिनटों में ऐसे करें आधार को पैन से लिंक

Aadhaar Update: क्या आपने करवाया Biometric अपडेट? ऐसे करें पूरा प्रॉसेस, वरना अटक जाएंगे जरूरी काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >