Aadhaar Card Lost Recovery: आधार कार्ड खो जाना सच में थोड़ा परेशान करने वाला हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ये आजकल सबसे जरूरी पहचान पत्रों में से एक बन चुका है. बैंक अकाउंट खोलने से लेकर मोबाइल सिम लेने तक, और सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने से लेकर कहीं भी पहचान दिखाने तक इस कार्ड की हर जगह जरूरत पड़ती है. लेकिन अगर आपका आधार कार्ड कहीं खो भी जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप इसे आसानी से ऑनलाइन दोबारा हासिल कर सकते हैं. आइए आपको पूरा प्रोसेस बताते हैं.
आपका आधार पूरी तरह सेफ है, इसलिए घबराएं नहीं
सबसे पहले ये समझ लीजिए कि अगर आपका आधार कार्ड का पेपर वाला कार्ड खो भी जाता है, तो इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आपका आधार नंबर या आपकी जानकारी खतरे में है. UIDAI के पास आपका बायोमेट्रिक और पर्सनल डेटा पूरी तरह सेफ रहता है. अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है, तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. आप कुछ ही मिनटों में आसानी से अपना e-Aadhaar ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं और फिर से यूज कर सकते हैं.
अपना आधार नंबर कैसे निकालें?
अगर आप अपना आधार नंबर भूल गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से इसे वापस पा सकते हैं. बस वहां ‘Retrieve Lost or Forgotten EID/UID’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, नाम और कुछ बेसिक डिटेल्स भरें. फिर आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, जिसे वेरिफाई करना होगा. जैसे ही OTP वेरिफिकेशन पूरा होता है, UIDAI आपके Aadhaar नंबर को SMS के जरिए सीधे आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर भेज देगा.
e-Aadhaar को ऑनलाइन डाउनलोड करें
जब आपके पास आपका आधार नंबर आ जाए, तो आगे का काम काफी आसान है. आपको बस UIDAI की वेबसाइट पर जाना है और वहां ‘Download Aadhaar’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है. इसके बाद आपको अपना आधार नंबर डालना होता है और यह चुनना होता है कि आप Normal Aadhaar डाउनलोड करना चाहते हैं या Masked Aadhaar. फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे डालकर वेरिफिकेशन पूरा करना होता है.
जैसे ही यह प्रोसेस पूरी हो जाती है, आपका आधार कार्ड PDF फॉर्म में डाउनलोड हो जाएगा. ध्यान रहे, इस PDF को खोलने के लिए पासवर्ड लगता है, जो आमतौर पर आपके नाम के पहले चार अक्षर (कैपिटल लेटर्स में) और आपके जन्म वर्ष को मिलाकर बनता है.
जरूरत पड़ने पर आधार सेवा केंद्र पर जाएं
अगर आपका मोबाइल नंबर अभी तक आधार से लिंक नहीं है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र या किसी भी एनरोलमेंट सेंटर पर जा सकते हैं. बस अपने साथ एक वैलिड पहचान पत्र लेकर जाएं. वहां पर अधिकारी आपकी पहचान की कन्फर्मेशन करेंगे और फिर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक करने में मदद करेंगे. इसके बाद आप आसानी से अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे और सारी ऑनलाइन सेवाओं का फायदा उठा सकेंगे.
यह भी पढ़ें: अब आधार कार्ड पर्स में रखने की जरूरत नहीं, फोन में रहेगा e-Aadhaar, जानें कैसे करें डाउनलोड
