Aadhaar Card Free Update Deadline Extend: फ्री आधार अपडेट की डेडलाइन बढ़ी, जानें नयी तारीख

Aadhaar Card Free Update Deadline Extend: आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट कराने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2024 थी. अब इसे छह महीने के लिए आगे बढ़ा दिया गया है. इस बारे में UIDAI ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट किया है.

Aadhaar Card Free Update Deadline Extend: आधार कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी है. आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने की आखिरी तारीख पहले 14 दिसंबर 2024 थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 14 जून 2025 कर दिया गया है. इसके लिए UIDAI ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल X के जरिये पोस्ट भी किया है.

अब भी है मौका

UIDAI ने इस बारे में घोषणा की है कि आधार कार्ड धारकों के पास मायआधार पोर्टल के जरिये बिना किसी शुल्क के अपनी जानकारी अपडेट करने का अब भी मौका है. मान लीजिए कि आपने अपना घर का पता बदल लिया है या किसी दूसरे शहर में चले गए हैं. ऐसे में आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपके आधार कार्ड रिकॉर्ड में यह बात अपडेट हो.

UIDAI का X पर पोस्ट

X पोस्ट के जरिये यह बताया गया है कि UIDAI ने लाखों आधार नंबर धारकों की सहूलियत के लिए 14 जून 2025 तक फ्री ऑनलाइन डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने की सुविधा को बढ़ा दिया है. यह मुफ्त सर्विस केवल #myAadhaar पोर्टल पर उपलब्ध है. UIDAl आधार धारकों को अपने #Aadhaar में डॉक्यूमेंट अपडेट रखने के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रहा है.

घर बैठे अपडेट करें अपना आधार कार्ड

आप मायआधार ऑनलाइन पोर्टल के जरिये अपने आधार कार्ड की जानकारी घर बैठे अपडेट कर सकते हैं. इसके लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें-

सबसे पहले myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं
Login पर क्लिक करें
अब अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें, फिर OTP की रिक्वेस्ट करें
ओटीपी मिलने के बाद इसे दर्ज करें और लॉगिन करें
इसके बाद Document Update पर क्लिक करें
दिये गए दिशानिर्देशों को रिव्यू करें और कंटीन्यू करें
चेक बॉक्स पर टिक करके डीटेल्स को वेरिफाई करें
अपनी आइडेंटिटी और एड्रेस के डॉक्यूमेंट सबमिट करें.

ऊपर बताये गए सभी स्टेप्स पूरा होने के बाद अपडेट रिक्वेस्ट के स्टेटस को ट्रैक कर आप यह पता कर सकते हैं कि आपका आधार अपडेट हो गया है या नहीं.

Tech Tips: इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो कभी इधर-उधर नहीं जाएगी आपकी WhatsApp Chat

Tech Tips: अपने मोबाइल फोन की सिक्योरिटी ऐसे करें चाक-चौबंद, ये टिप्स करेंगे आपकी मदद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >