65 इंच के Smart TV पर धांसू डील, सस्ते हो गए LG, Toshiba जैसे ब्रांड के टीवी

Smart TV: अगर आप बड़ा स्मार्ट टीवी लेने का प्लान बना रहे हैं, तो अभी बढ़िया मौका है. 65 इंच के प्रीमियम टीवी फ्लिपकार्ट पर सस्ते दाम पर मिल रहे हैं. इन टीवी में शानदार पिक्चर, दमदार साउंड और स्मार्ट फीचर्स का पूरा पैकेज आपको बजट में मिल जाएगा.

अगर आप लंबे समय से घर के लिए एक बड़ा और बढ़िया स्मार्ट टीवी लेने की सोच रहे हैं, तो आपको ये मौका मिस नहीं करना चाहिए. इस समय 65 इंच का स्मार्ट टीवी काफी सस्ती कीमत में मिल रहा है. यह ऑफर फिलहाल फ्लिपकार्ट पर लाइव है. हमने आपके लिए 65 इंच के कुछ ब्रांडेड टीवी मॉडल्स की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें आप जरूर चेकआउट कर सकते हैं. आइए फिर देखते हैं कौन-कौन से हैं ये ऑप्शन.

Hisense 65U7Q 65-inch Mini LED Smart TV

इसमें Mini LED टेक्नोलॉजी के साथ 4K रेजोल्यूशन मिलता है. गेमिंग के शौकीनों के लिए भी ये बढ़िया ऑप्शन है. 144 Hz रिफ्रेश रेट (जो VRR के साथ 165 Hz तक जा सकता है) स्मूद एक्सपीरियंस देता है, और HDMI 2.1, ALLM व गेम मोड मिलकर लैग को काफी कम कर देते हैं. साउंड की बात करें तो इसमें 2.1 चैनल का 40W ऑडियो सिस्टम है, जिसे Devialet ने ट्यून किया है. साथ ही Dolby Atmos का सपोर्ट भी आपको मिलता है.

Hisense 65u7q 65-inch mini led smart tv

Thomson Phoenix 2025 Edition 65-inch QLED Google TV

इसमें QLED पैनल के साथ 4K रेजोल्यूशन मिलता है. HDR10 और Quantum Dot टेक्नोलॉजी मिलकर विज़ुअल एक्सपीरियंस को और बेहतर बना देते हैं. साथ ही, इसमें AIPQ चिपसेट दिया गया है जो फास्ट मूविंग सीन को स्मूद बनाता है. Google TV होने की वजह से Netflix और Prime Video जैसे ऐप्स आसानी से चल जाते हैं और Google Assistant से आप वॉइस कमांड भी दे सकते हैं. सबसे खास बात इसका 60W का पावरफुल स्पीकर सेटअप है, जिसमें Dolby Atmos का सपोर्ट मिलता है.

Thomson phoenix 2025 edition 65-inch qled google tv

Toshiba 65-inch 4K Smart Google TV (2025 Edition)

इसमें आपको 4K रेजोल्यूशन और HDR10 सपोर्ट मिलता है. Google TV होने की वजह से आपके पसंदीदा ऐप्स और वॉइस कंट्रोल का एक्सपीरियंस भी काफी स्मूद रहता है. साथ ही, 30W का साउंड और Dolby Atmos सपोर्ट इसे और बेहतर बनाते हैं.

Thomson phoenix 2025 edition 65-inch qled google tv

LG 65-inch 4K Smart webOS TV

इसमें α5 AI Processor 4K दिया गया है, जो कम क्वालिटी वाले कंटेंट को भी बेहतर बनाकर दिखाता है. इसमें मौजूद HDR10 Pro व्यूइंग एक्सपीरियंस को और शानदार बना देता है. webOS प्लेटफॉर्म की मदद से आपको सभी बड़े OTT ऐप्स आसानी से मिल जाते हैं और ThinQ AI के जरिए वॉइस कंट्रोल भी काफी स्मूद चलता है. साउंड की बात करें तो इसमें 20W का ऑडियो सिस्टम है, जो AI Sound Pro और Clear Voice Pro के साथ आता है.

Lg 65-inch 4k smart webos tv

यह भी पढ़ें: इस दिन लॉन्च होगी Xiaomi TV S Mini LED, 55 से 75 इंच तक मिलेंगे ऑप्शन्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >