बिना बिजली बिल बढ़ाए इंडक्शन पर फास्ट कुकिंग कैसे करें? जान लें ये 5 सिंपल हैक्स

Induction Cooking Tips: इंडक्शन पर स्मार्ट तरीके से खाना पकाकर आप समय और बिजली दोनों बचा सकते हैं. सही बर्तन, ढक्कन का इस्तेमाल, सही पावर सेटिंग और छोटे-छोटे फूड पीसेज से कुकिंग तेज और ज्यादा एफिशिएंट हो जाती है. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

क्या आपको भी कभी ऐसा लगता है कि इंडक्शन कुकटॉप पर खाना बनाना थोड़ा ज्यादा टाइम लेता है? ऐसे में ज्यादातर लोग तुरंत पावर बढ़ाने के बारे में सोचते हैं, ताकि काम जल्दी हो जाए. लेकिन सच यह है कि सिर्फ पावर बढ़ाना ही एक मात्र समाधान नहीं है. अगर आप कुछ आसान और स्मार्ट तरीके अपनाएंगे, तो बिना ज्यादा बिजली खर्च किए भी खाना जल्दी और बेहतर तरीके से तैयार कर सकते हैं. आइए आपको उन स्मार्ट तरीकों के बारे में बताते हैं.

फ्लैट-बॉटम वाले बर्तन ही यूज करें

इंडक्शन पर जल्दी और सही कुकिंग करनी है तो बर्तनों का चुनाव सही रखें. हमेशा फ्लैट-बॉटम (flat-bottom) वाले बर्तन ही यूज करें, क्योंकि टेढ़े-मेढ़े या गोल बेस वाले बर्तन हीटिंग को स्लो कर देते हैं. सही बर्तन इस्तेमाल करेंगे तो खाना भी जल्दी बनेगा और बिजली भी कम खर्च होगी.

सही साइज का बर्तन यूज करें ( कॉइल मैच करें)

इंडक्शन कॉइल के हिसाब से छोटा या बहुत बड़ा बर्तन रखने से एफिशिएंसी कम हो जाती है. सही साइज का पैन या कुकर प्रेशर हीट को डायरेक्ट खाने तक पहुंचाता है. इससे बिजली की खपत काफी कम हो जाती है.

ढक्कन लगा कर कुकिंग करें

इंडक्शन कुकटॉप पर खाना बनाते समय हमेशा ढक्कन लगाकर ही कुक करें. बिना ढक्कन के खाना बनाने पर हीट बाहर निकलती रहती है. इससे खाना पकने में ज्यादा समय लगता है और बिजली भी ज्यादा खर्च होती है. वहीं, ढक्कन लगाने से हीट अंदर ही रहती है, खाना जल्दी तैयार होता है और आपकी बिजली भी बचती है.

सही पावर लेवल (वॉट सेटिंग्स) पर कुकिंग करें 

इंडक्शन या किसी भी हीटिंग डिवाइस को हमेशा हाई पावर पर ही चलाना जरूरी नहीं होता. बेहतर तरीका ये है कि शुरुआत में खाना जल्दी गरम करने के लिए हाई पावर यूज करें और फिर उसे मीडियम पर कर दें. इससे खाना भी अच्छे से गर्म होता है और बिजली की भी बचत होती है.

छोटे और एक जैसे टुकड़ों में कुकिंग करें

अगर आप खाने को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेते हैं, तो वह इंडक्शन कुकटॉप पर बहुत जल्दी पक जाता है. बड़े टुकड़ों को पकने में ज्यादा समय और ज्यादा एनर्जी लगती है. बस यह छोटा सा तरीका अपनाकर आप समय भी बचा सकते हैं और बिजली भी.

यह भी पढ़ें: इंडक्शन यूज कर रहे हैं तो इन 5 गलतियों से जरूर बचें, नहीं तो हो सकती है परेशानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >