फोन चलाते समय आंखें भारी-भारी सी लगती हैं? ये तीन सेटिंग्स ऑन करते ही दिखेगा फर्क

अगर फोन चलाते हुए आपकी आंखें जल्दी थक जाती हैं या जलन होती है, तो टेंशन न लें. आपके फोन में ही कुछ ऐसी छोटी-छोटी सेटिंग्स हैं जो आपकी आंखों को आराम देंगी, नींद बेहतर बनाएंगी और स्क्रीन स्ट्रेन कम करेंगी. आइए जानते हैं इनके बारे में.

अगर आप घंटों तक लगातार फोन स्क्रॉल करते रहते हैं, तो क्या आपकी भी आंखों में जलन होने लगती है? आंखें भारी-भारी सी लगती हैं… कभी-कभी ऐसा भी लगता है जैसे किसी ने उनमें रेत डाल दी हो. दरअसल, ये सब स्क्रीन स्ट्रेन के संकेत हैं. अच्छी बात ये है कि इसका समाधान आपके फोन में पहले से ही मौजूद है. बस आपको सेटिंग्स में जाकर कुछ छोटे-छोटे स्विच ऑन करने की जरूरत है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

नाइट लाइट या नाइट शिफ्ट ऑन करें

आपके फोन की स्क्रीन का ब्लू लाइट आपके दिमाग को ये सोचने पर मजबूर करता है कि अभी दिन है. और जब दिमाग दिन समझेगा, तो नींद नहीं आएगी.ऊपर से आपकी आंखें भी जल्दी थक जाती हैं. Android में Night Light और iPhone में Night Shift इसे कम कर देते हैं. आइए जानते हैं कैसे आप इसे अपने फोन में ऑन कर सकते हैं.

Android पर नाइट लाइट कैसे ऑन करें?

  • सेटिंग्स खोलें.
  • डिस्प्ले वाले सेक्शन में जाएं.
  • वहां Night Light पर टैप कर दें.
  • शेड्यूल सेट करें सूरज डूबने से लेकर सूरज उगने तक.
  • स्क्रीन का कलर थोड़ा गर्म और ऑरेंज हो जाएगा.

iPhone पर नाइट लाइट कैसे ऑन करें?

  • सेटिंग्स खोलें.
  • डिस्प्ले & ब्राइटनेस वाले सेक्शन में जाएं.
  • वहां Night Shift को ऑन कर दें.
  • शेड्यूल ऑन करें और टाइम चुनें सूरज डूबने से सूरज उगने तक.
  • अगर आप चाहो तो वॉर्मथ बार को स्लाइड करके स्क्रीन को और एम्बर टोन दे सकते हैं.

डार्क मोड ऑन करें

सफेद बैकग्राउंड सीधी रोशनी आपकी आंखों में डालते हैं और थकावट बढ़ाते हैं. डार्क मोड सब कुछ ब्लैक या ग्रे में बदल देता है. रात में या हल्की रोशनी वाले कमरे में इसे यूज करना आपकी आंखों के लिए बहुत आसान और आरामदायक होता है.

अपने ऐप्स पर लिमिट सेट करें

Android और iPhone दोनों में अब आप ऐप्स के लिए डेली टाइमर सेट कर सकते हैं. जब टाइम खत्म हो जाएगा, ऐप अपने आप लॉक हो जाएगा. मतलब, चाहे आपने ब्रेक लेने का सोचा हो या नहीं, अब आपको जरूरी ब्रेक लेना ही पड़ेगा.

Android में ऐप्स पर लिमिट कैसे सेट करें?

  • सेटिंग्स में जाएं.
  • वहां Digital Wellbeing & Parental Controls खोलें और Dashboard पर क्लिक करें.
  • उस ऐप पर टैप करें जिसे आप सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं.
  • तय करें कि दिन में कितने मिनट इस्तेमाल करना है.
  • जैसे ही टाइम लिमिट खत्म होगी, ऐप अपने आप बंद हो जाएगा.

iPhone में ऐप्स पर लिमिट कैसे सेट करें?

  • सेटिंग्स खोलें.
  • फिर Screen Time में जाएं और App Limits चुनें.
  • किसी ऐप या पूरी कैटेगरी को चुनें.
  • टाइमर सेट करें.
  • जैसे ही टाइमर खत्म होगा, ऐप अपने आप बंद हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन में सेट करें चार्जिंग लिमिट, बैटरी चलेगी ज्यादा और बढ़ेगी लाइफ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >