नोकिया ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन नोकिया 5.1 प्लस लांच कर दिया है. 5.1 प्लस को 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ लांच किया गया है. ज्यादा डाटा उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए यह उत्सुकता का विषय हो सकता है कि नोकिया 5.1 प्लस की स्टोरेज क्षमता को मेमोरी कार्ड के जरिए 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.
यह फोन फ्लिपकार्ट और नोकिया के ऑनलाइन स्टोर से 1 अक्तूबर से खरीदा जा सकेगा, हालांकि प्री-बुकिंग तुरंत की जा सकती है. नोकिया 5.1 प्लस के साथ एयरटेल 1,800 रुपये का कैशबैक और 240 जीबी इंटरनेट डाटा दे रहा है, जिसके लिए 199 रुपये या 249 रुपये या 448 रुपये खर्च करने होंगे. इसके अतिरिक्त, नोकिया 5.1 प्लस ग्लॉस ब्लैक और ग्लॉस मिडनाइट ब्लू कलर वेरियंट में उपलब्ध होगा. इसके साथ-साथ, फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 5.86 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले होगा, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1520 पिक्सल है और डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन भी है.
नोकिया 5.1 प्लस में मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर भी है, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8गीगाहर्ट्ज की है. फोन में 3060 एमएएच की बैटरी क्षमता है और संचार के लिए 4जी वोल्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक भी है. इस फोन की कीमत 10,999 रुपये है.
