भारत में मोटो जी6 प्लस हुआ लांच

मोटोरोला ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन मोटो जी6 प्लस को बीते 10 सितंबर को लांच कर दिया. यह फोन सभी ऑफलाइन स्टोर्स के साथ-साथ अमेजन पर भी उपलब्ध है. ग्राहक पेटीएम मॉल से खरीदने से फोन पर 3000 रुपये की छूट पा सकते हैं, वहीं रिलायंस जियो सब्सक्राइबर्स इस फोन को खरीदने पर कुल […]

मोटोरोला ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन मोटो जी6 प्लस को बीते 10 सितंबर को लांच कर दिया. यह फोन सभी ऑफलाइन स्टोर्स के साथ-साथ अमेजन पर भी उपलब्ध है. ग्राहक पेटीएम मॉल से खरीदने से फोन पर 3000 रुपये की छूट पा सकते हैं, वहीं रिलायंस जियो सब्सक्राइबर्स इस फोन को खरीदने पर कुल 4,450 रुपये का लाभ उठा सकते हैं.
फोन में 5.9 इंच का फुल एचडी+मैक्स विजन डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है. फोन एंड्रॉयड ओरियो 8.1 द्वारा संचालित होता है तथा स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर की सुविधा है. यह छह जीबी रैम और 64 जीबी की मेमोरी का फोन है, जिसे जरूरत पड़ने पर 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.
मोटो जी6 प्लस में डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट और फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा भी दी गयी है. इसमें 12 और पांच मेगापिक्सल का कैमरा है, जो गूगल लेंस सपोर्ट और क्यूआर कोड स्कैनर के साथ आता है. फोन का फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जिसमें फेस अनलॉक फीचर भी है. इस फोन में डुअल सिम 4 जी एलटीई, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप सी, एनएफसी सपोर्ट भी है. मोटो जी 6 प्लस की कीमत 22,499 रुपये है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >