रियलमी 2 बीते मंगलवार को लांच हो गया है. ओप्पो से अलग होने के बाद रियलमी ने मई में रियल्म 1 लांच किया था. रियलमी 1 की भारी सफलता के बाद, अब रियलमी 2 लेकर सामने आये हैं.
रियलमी 2 डिस्प्ले नॉच के साथ आएगा. ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है. डुअल रीयर कैमरा वाले इस फोन में रेयर-माउंटेड सेंसर है, जिससे आपकी उंगलियां तेजी से 6.2 इंच की स्क्रीन पर दौड़ सकेंगी.
इस फोन में फुल एचडी डिस्प्ले, 8 क्वालकम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, 3 और 4 जीबी रैम, 32 और 64 की स्टोरेज क्षमता है तथा इसके साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा, 4,230 एमएएच की बैटरी है. साथ ही यह डुअल 4जी वोल्ट सपोर्ट के साथ उपलब्ध है. यह फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव उत्पाद है और इसकी कीमत 8,990 से शुरू हो रही है.
