कल्याणी. सोमवार सुबह नदिया के चाकदा रेलवे स्टेशन से कुछ दूर सिंहगे बागान रेलवे गेट के पास ट्रेन की चपेट में आने से की युवत की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक रेल लाइन पर बैठ कर मोबाइल फोन से बात कर रहा था. तभी अचानक ट्रेन के आ जाने से वह, उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. खबर पाकर मौके पर राणाघाट जीआरपी के अधिकारी पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
