WB News : आज आसनसोल में होंगे भाजपा के स्टार प्रचारक मिथुन चक्रवर्ती

वह आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार एसएस अहलूवालिया के समर्थन में रोड शो व बैठकें करेंगे. मोटरसाइकिल रैली के साथ मिठुन चक्रवर्ती का रोड शो महिशीला कॉलोनी से शुरू होगा. रोड शो एसबी गोराई रोड से होते हुए आसनसोल कोर्ट के पास समाप्त होगा. वह आसनसोल के अलावा जामुड़िया में भी पार्टी उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे.

आसनसोल.

भाजपा के स्टार प्रचारकों में से एक अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती रविवार को आसनसोल आ रहे हैं. भाजपा सूत्रों की मानें, तो वह रविवार सुबह करीब 9:00 बजे हेलीकॉप्टर से आसनसोल पहुंचेंगे. आसनसोल के महिशीला कॉलोनी के आसर मैदान में अस्थायी हेलीपैड बनाया गया है. वह आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार एसएस अहलूवालिया के समर्थन में रोड शो व बैठकें करेंगे. मोटरसाइकिल रैली के साथ मिठुन चक्रवर्ती का रोड शो महिशीला कॉलोनी से शुरू होगा. रोड शो एसबी गोराई रोड से होते हुए आसनसोल कोर्ट के पास समाप्त होगा. वह आसनसोल के अलावा जामुड़िया में भी पार्टी उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >