पति की हत्या के आरोप में पत्नी को लिया हिरासत में

झाड़ग्राम के गोपीबल्लभपुर थाना के टांगीकाइम इलाके में पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया है

खड़गपुर. झाड़ग्राम के गोपीबल्लभपुर थाना के टांगीकाइम इलाके में पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया है. मृतक का नाम श्रीमंत पाथर (55) है, जबकि आरोपी पत्नी का नाम बासंती पाथर. जानकारी के अनुसार, पति के शराब पीने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. इसी दौरान गुस्से में बासंती ने बांस से अपने पति के गुप्तांग पर वार कर दिया, जिससे वह अचेत हो गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >