रंगदारी नहीं मिलने पर छीन ली सोने की तीन अंगूठी, फरार

रंगदारी नहीं मिलने पर बदमाशों ने एक व्यक्ति को हथियार दिखा कर उससे सोने की तीन अंगूठी छीन ली और फरार हो गये.

बैरकपुर.

रंगदारी नहीं मिलने पर बदमाशों ने एक व्यक्ति को हथियार दिखा कर उससे सोने की तीन अंगूठी छीन ली और फरार हो गये. घटना रविवार रात उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा नगरपालिका के वार्ड 32 स्थित मदरल के बनर्जीपाड़ा इलाके की है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रविवार रात एक बदमाश निजी कंपनी के कर्मचारी देबयान दे के घर पर हथियार लेकर पहुंचा. देबायन उस वक्त घर पर नहीं थे. घर पर उसकी सास अकेली थी. बदमाश ने देवायन को घर पर बुलाया और देबायन के मुताबिक बदमाश ने आग्नेयास्त्र दिखा कर उनसे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी और जब उसने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो बदमाश ने देबायन के पांच साल के बेटे के सिर पर पिस्तौल तान दी और फिर देबायन के हाथ से तीन सोने की अंदूठी छीन कर फरार हो गया.

पीड़ित व्यक्ति का दावा है कि अपराधी उसकी पहचान का था. वह नैहाटी का निवासी देबाशीष मुखर्जी उर्फ छोटका है. बताया गया है कि देबाशीष चार-पांच साल पहले अपनी पत्नी के साथ उसके घर आया था. घटना की भाटपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >