कोलकाता में तेल से भरा टैंकर पलटा, लगी भीषण आग, खलासी की मौत

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया. तेल से भरा एक टैंकर बीच सड़क पर पलट गया, जिससे भीषण आग लग गई. इसमें टैंकर के चालक की मौत हो गई.

कोलकाता, विकास कुमार गुप्ता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया. तेल से भरा एक टैंकर बीच सड़क पर पलट गया, जिससे भीषण आग लग गई. इसमें टैंकर के खलासी की मौत हो गई. उसकी पहचान अभय तिवारी (31) के रूप में हुई है. वह बजबज का रहने वाला था. दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया. उसकी तलाश की जा रही है. तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 10 दमकल इंजन की मदद से आग पर काबू पाया गया. इस दौरान सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा.

मोहम्मद अली पार्क के सामने हुई दुर्घटना

मध्य कोलकाता के सेंट्रल एवेन्यू रोड पर मोहम्मद अली पार्क के पास बुधवार (28 फरवरी) तड़के यह दुर्घटना हुई. तेज रफ्तार ऑयल टैंकर के अचानक पलटने से भयावह आग लग गई. इस दुर्घटना में टैंकर के चालक की मौत हो गई. चालक की सीट से पूरी तरह से जला हुआ उसका शव बरामद हुआ है.

Read Also : कोलकाता : चांदनी चौक में लगी भीषण आग पर काबू करने में जुटे 15 दमकल इंजन, मंत्री ने किया दौरा, देखें PHOTOS

10 दमकल इंजन ने तीन घंटे में आग को किया नियंत्रित

खबर पाकर दमकल की 10 गाड़ियों की मदद से आग पर तीन घंटे में काबू पाया जा सका. टैंकर में लगी आग की चपेटे आने से दो दुकान और एक मकान में भी आग लग गई थी. काफी मशक्कत के बाद दुकान और घर में लगी आग पर काबू पाया जा सका. वहां ज्यादा कुछ नुकसान होने की खबर नहीं है.

Read Also : कोलकाता : केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में भय का माहौल

बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के धर्मतल्ला की ओर से एक तेल टैंकर तेज गति से उत्तर कोलकाता की तरफ आ रहा था. मोहम्मद अली पार्क के पास टैंकर चालक के नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकराकर ऑयल टैंकर पलट गया. इसके बाद ट्रक में आग लग गई. इस घटना के कारण काफी देर तक सेंट्रल कोलकाता में यातायात सेवा बाधित रही. सुबह 9 बजे तक स्थिति को सामान्य किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >