West Bengal Election 2026 : विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, अभिजीत मुखर्जी टीएमसी छोड़ कांग्रेस में आए

West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की पार्टी को झटका लगा है. अभिजीत मुखर्जी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं.

West Bengal Election 2026 : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. उन्होंने सीएम ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी का दामन बुधवार को छोड़ा. वे 2021 में टीएमसी में शामिल हुए थे. अब कांग्रेस पार्टी में लौट आए. औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी में लौटने के बाद अभिजीत ने दूसरी पार्टी में शामिल होने को एक बड़ी गलती बताया.

कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने कहा, ”अभिजीत मुखर्जी पिछले एक साल से नेतृत्व और प्रदेश पीसीसी के संपर्क में थे. आज, यह निर्णय लिया गया है कि अभिजीत फिर से कांग्रेस में शामिल होंगे.” पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी के अकेले लड़ने पर उन्होंने कहा,” कुछ अन्य दल भी थे जिन्होंने हाल ही में हुए चुनावों में अकेले चुनाव लड़ा था. कांग्रेस ने हमेशा अन्य सहयोगियों को जगह दी है, लेकिन जब अन्य दलों का गढ़ होता है, तो वे दूसरों को साथ लेने के लिए तैयार नहीं होते हैं. इस समय, कांग्रेस पार्टी पूरे पश्चिम बंगाल में अपने पैरों पर खड़ी होने की पूरी कोशिश कर रही है.”

ये भी पढ़ें : West Bengal Election 2026 : डूबते जहाज में नहीं बैठेंगी ममता बनर्जी, टीमएसी ने कहा- कांग्रेस से गठबंधन कतई नहीं

बंगाल में कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं : टीएमसी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने 2026 का विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेने का ऐलान किया है. बनर्जी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार किया है. बंगाल के एक मंत्री ने कहा, ”मुख्यमंत्री ने कहा है कि आप ने हरियाणा चुनाव में कांग्रेस की मदद नहीं की और कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव में आप की मदद नहीं की. उन्होंने कहा कि ऐसी बातें अस्वीकार्य हैं. बंगाल में कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है.”

वहीं टीएमसी सांसद कीर्ति आज़ाद ने कहा, ”हमने कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >