West Bengal Breaking News : टीएमसी, लेफ्ट और कांग्रेस का इंडी गठबंधन सिर्फ झूठ और अफवाह की राजनीति में जुटा है : पीएम मोदी
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

West Bengal Breaking news live Updates
वर्दी पहने ड्यूटी के दौरान मद्यपान अवस्था में मिला पुलिस जवान, मची हलचल
बोलपुर, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल केबीरभूम जिले के बोलपुर थाना इलाके के लॉज मोड़ के पास एक शराब दुकान के सामने ड्यूटी पर मौजूद एक पुलिस जवान मद्यपान अवस्था में सड़क किनारे जमीन पड़े देख लोगों के बीच कौतूहल मच गया. घटना की सूचना के बाद जब मीडिया के लोग मौके पर पहुंचे तो उक्त वर्दी पहले राज्य पुलिस के जवान को शराब के नशे में जमीन पर पड़ा देख सवाल करने पर उक्त जवान ने अपना नाम शांतो मुखर्जी बताया. इस दृश्य को देख स्थानीय लोगों में जोरदार रूप से चर्चा शुरू हो गई. स्थानीय लोगों ने बताया की उक्त पुलिस जवान वर्दी पहने हुए शराब के नशे में जमीन पर लोटा हुआ पड़ा था. पुलिस के एक ऑफिसर राकेश तमांग ने बताया की उक्त जवान की तबियत खराब हो गई थी इसलिए वह जमीन पर लेट गया था. मामले को लेकर उक्त जवान के खिलाफ लोगों ने जांच की मांग की.
हाईकोर्ट से फटकार के बाद बंगाल पुलिस ने शेख शाहजहां के खिलाफ पूरक आरोपपत्र वापस लिया
कलकत्ता उच्च न्यायालय की फटकार के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने निलंबित तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां (Sheikh Shahjahan) के खिलाफ हत्या के एक पुराने मामले में पूरक आरोपपत्र वापस ले लिया है. शेख शाहजहां पर पांच जनवरी को संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय सशस्त्र बलों (सीएपीएफ) की टीमों पर हुए हमले की साजिश रचने का आरोप है. शहर पुलिस के सूत्रों ने कहा कि पूरक आरोपपत्र वापस लेने की कार्रवाई की सूचना कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जय सेनगुप्ता की एकल-न्यायाधीश पीठ को भी दी गयी है.
टीएमसी, लेफ्ट और कांग्रेस का इंडी गठबंधन सिर्फ झूठ और अफवाह की राजनीति में जुटा है : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूच बिहार में कहा, तृणमूल कांग्रेस और लेफ्ट की राजनीति झूठ, भ्रम और अपप्रचार पर टिकी है. INDI गठबंधन अपने आप में झूठ और भ्रम का प्रत्यक्ष उदाहरण है, यहां तृणमूल, लेफ्ट और कांग्रेस वाले आपस में लड़ते हैं लेकिन दिल्ली में ये एक साथ रहते हैं. यह तृणमूल के गुंडे आपको वोट देने से रोकते हैं तो पूरी हिम्मत से खड़े हो जाइए, इस बार चुनाव आयोग बहुत जागरूक है, आपके एक-एक वोट की ताकत वे समझते हैं इसलिए आप निडर होकर वोट करने निकलिए.
बंगाल के विकास के लिए भाजपा का मजबूत होना जरूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बंगाल के विकास के लिए यहां भाजपा का मजबूत होना बहुत जरूरी है, भाजपा ही है जो यहां माताओं-बहनों पर होने वाले अत्याचार को रोक सकती है. पूरे देश ने देखा है कि कैसे तृणमूल सरकार ने संदेशखाली के गुनहगारों को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी. संदेशखाली की महिलाओं के साथ जो हुआ वह तृणमूल के अत्याचार की पराकाष्ठा थी. भाजपा ने संकल्प लिया है कि वह संदेशखाली के दोषियों को सज़ा दिलवाकर ही रहेगा, उन्हें जेल में ही जिंदगी काटनी पड़ेगी.
10 साल में जो विकास हुआ है वह सिर्फ ट्रेलर : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, यह 10 साल में जो विकास हुआ है वह सिर्फ ट्रेलर है. अभी तो मुझे बहुत कुछ करना है, अभी तो हमें देश को, पश्चिम बंगाल को बहुत आगे ले जाना है. मेरे विरोधी कहते हैं मोदी का परिवार नहीं है, मेरे लिए मेरा भारत मेरा परिवार है.
मोदी तो भारत की जनता का बहुत सामान्य सेवक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूच बिहार में कहा, “आजादी के बाद हमारे देश में 6-7 दशक तक लोगों ने सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस का मॉडल देखा. पिछले 10 सालों में देश ने पहली बार पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार का मॉडल देखा है. आज दुनिया कहती है मजबूत नेता है, दुनिया कहती है मोदी कड़े और बड़े फैसले लेने वाला नेता है. मैं तो विनम्रता से यही कहना चाहता हूं मोदी तो भारत की जनता का बहुत सामान्य सेवक है.