West Bengal Breaking News : एयर इंडिया एक्सप्रेस अप्रैल में कोलकाता से इंफाल और कोच्चि के लिए शुरू करेगी सीधी उड़ानें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
12:01 AM. 19 Mar 24 6:31 PM. 18 Mar

राणा डकैत के नाम पर ब्रह्मडांगा बन गया राणाघाट

रा राणाघाट का प्राचीन नाम ब्रह्मडांगा है. इसके बाद राणा डकैत के नाम पर इस जगह का नाम राणाघाट हो गया. लेकिन कइयों का कहना है कि अकबर के आदेश पर राणा टोडरमल इस इलाके में जमीन की मपाई करने पहुंचे थे. उनके नाम पर भी इलाके का नाम पड़ा हो सकता है. कई शोधकर्ताओं के अनुसार राजा कृष्ण चंद्र की दूसरी पत्नी के नाम पर इस स्थान का नाम ‘रानीघाट’ हुआ जो कालांतर में राणाघाट बन गया. इतिहासकार प्रिंगिल के अनुसार अठारहवीं शताब्दी में राणा नामक दुर्दांत डकैत था. उसने इस इलाके को अपना कार्यक्षेत्र बनाया था. उसी डकैत के नाम पर राणाघाट नाम पड़ा.

11:17 PM. 18 Mar 24 5:47 PM. 18 Mar

पूर्व बर्दवान में भी केंद्रीय बलों की चहल-कदमी

शांतिपूर्ण आम चुनाव-2024 के उद्देश्य से पूर्व बर्दवान जिला पुलिस के नेतृत्व में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों का रूट मार्च जारी है. जिले के सभी थानों की पुलिस घर-घर जाकर मतदाताओं से निश्चिंत होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने को कह रही है. आपराधिक/संदिग्ध गतिविधियों के लिए क्षेत्र की निगरानी की जा रही है. आज भी जिले के सभी थानों की पहल पर केंद्रीय बलों के साथ रूट मार्च किया गया. मुख्य रूप से माधवडीही थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों जैसे बैथरी, केशवपुर, श्रीरामपुर, नसीपुर, मस्जिदपुर, कैथी, बरोजपोटा, खनहर और छोटाबाइनोन, कलुई, रामपुर, मन्यारी, फटिकग्राम, नरोत्तमबती और नारायणपुर गांवों में केंद्रीय वाहिनी ने मार्च किया. वही रायना थाना क्षेत्र के जोतसाडी, बनातिर, बेलसोर और बोलपुर, मचखंडा, खलेरपुल, बाबरकपुर और समसपुर भी मार्च किया गया. गुसकड़ा थाना के कल्याणपुर, फतेपुर, बटाग्राम, उक्ता, पिचकुडी, गोलीग्राम, नीमदाह ग्राम पंचायत इलाके केंद्रीय वाहिनी ने मतदाताओं को भय मुक्त होकर वोट देने का आह्वान किया.

10:53 PM. 18 Mar 24 5:23 PM. 18 Mar

ममता बनर्जी के बाद राज्यपाल पहुंचे गार्डेनरीच

कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में एक निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत ढहने से दो महिलाओं सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए. ममता बनर्जी के बाद राज्यपाल गार्डेनरीच पहुंचे.

10:26 PM. 18 Mar 24 4:56 PM. 18 Mar

राजीव कुमार की जगह विवेक सहाय हुए राज्य के नये डीजीपी

लोकसभा चुनाव से पहले राज्य पुलिस डीजीपी राजीव कुमार को हटाने का आदेश देने के साथ ही चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से तीन वैकल्पिक नाम मांगे थे. आयोग को सोमवार शाम पांच बजे तक प्रस्ताव सौंपने का निर्देश दिया गया. उस समय सीमा के अनुसार, राजीव के उत्तराधिकारी पद के लिए राज्य द्वारा तीन नाम प्रस्तुत किए गए थे. आयोग ने अपने एक जानकार को राज्य के अगले डीजीपी की जिम्मेदारी दी. राज्य के अगले डीजीपी विवेक सहाय को बनाया गया है.

9:48 PM. 18 Mar 24 4:18 PM. 18 Mar

कोलकाता समेत जिलों में अगले दो घंटे में बारिश की संभावना

पश्चिम बंगाल में कोलकाता और इसके आसपास के इलाकों में बारिश (Rain) जारी है. इसके साथ ही तेज हवा चलने का अनुमान है. अलीपुर मौसम का र्यालय के मुताबिक, अगले एक से दो घंटे में कोलकाता और आसपास के इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बारिश के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर तक तेज हवाएं भी चल सकती हैं. बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट भी जारी की गई है. मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर से बड़ी मात्रा में जलवाष्प राज्य में प्रवेश कर रहा है. ऐसे में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है.

8:02 PM. 18 Mar 24 2:32 PM. 18 Mar

केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्य पुलिस के डीजी राजीव कुमार को तत्काल हटाने का दिया आदेश

चुनाव आयोग ने राज्य पुलिस डीजी राजीव कुमार को हटाने का आदेश दिया. इसके अलावा गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के गृह सचिवों को भी हटाने का आदेश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >