दुकान ढह जाने से दब कर सब्जी विक्रेता की मौत

मृतक का नाम सत्येन कुंडू है.

कल्याणी. शनिवार सुबह सात रानाघाट बाजार में एक दुकान के ढह जाने से उसमें दब कर एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गयी. मृतक का नाम सत्येन कुंडू है. जानकारी के अनुसार, पेशे से सब्जी विक्रेता सत्येन कुंडू हर दिन की तरह शनिवार सुबह सब्जी बेचने बाजार आया था. इसी दौरान दुकान का एक हिस्सा ढह गया और उसके नीचे दब कर सत्येन बुरी तरह जख्मी हो गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >