उत्तरपाड़ा पुलिस ने चोरी के आरोपियों को पकड़ा

पिछले दो महीनों से उत्तरपाड़ा थाने के नवग्राम और माखला क्षेत्र में कई घरों में चोरी की घटनाएं हो रही थीं.

हुगली. पिछले दो महीनों से उत्तरपाड़ा थाने के नवग्राम और माखला क्षेत्र में कई घरों में चोरी की घटनाएं हो रही थीं. आखिरकार तीन जुलाई को सूत्रों से मिली जानकारी पर कार्रवाई करते हुए उत्तरपाड़ा थाने की विशेष पुलिस टीम ने न्यूटाउन के इको पार्क थाने के क्षेत्र में छापा मारा और बिट्टू ठाकुर (19) उर्फ बच्चा को गिरफ्तार कर लिया.उसके बयान के आधार पर सात जुलाई को बीरभूम के तारापीठ थाना क्षेत्र में छापा मारकर मुख्य आरोपी विश्वजीत दास (25) उर्फ विशु उर्फ आकाश को गिरफ्तार किया गया. दोनों को पुलिस हिरासत में लिया गया और उनसे पांच लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण, 11,800 रुपये नकद और चोरी के सामान बरामद किये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >