उल्टाडांगा : कमरे में फंदे पर लटकी मिली गृहिणी

मृतका का नाम प्रियंका माइति (29) बताया गया है.

कोलकाता. उल्टाडांगा थानाक्षेत्र स्थित उजीर चौधरी रोड में एक महिला को फंदे पर लटका पाया गया. घटना गुरुवार देर रात की है. मृतका का नाम प्रियंका माइति (29) बताया गया है. खबर पाकर उल्टाडांगा थाने की पुलिस वहां पहुंची और गृहिणी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि महिला का दो वर्ष का बेटा भी है. उसका पति समीर माइति प्राइवेट कंपनी में काम करता है. पिछले कुछ दिनों से परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. अनुमान लगाया जा रहा है कि हो सकता है कि इसी कारण महिला ने यह कदम उठाया हो. पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >