मोची पाड़ा में 12लाख रुपये बेहिसाबी रकम के साथ पकड़े गये दो लोग

मोचीपाड़ा थाना क्षेत्र में स्थित एजेसी बोस रोड में 12 लाख रुपये बेहिसाबी रकम के साथ पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है.

कोलकाता.मोचीपाड़ा थाना क्षेत्र में स्थित एजेसी बोस रोड में 12 लाख रुपये बेहिसाबी रकम के साथ पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है. पकड़े गये आरोपियों के नाम हरीश कुमार साव (32) और राहुल चौरसिया (24) बताये गये हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक हरीश बड़ाबाजार इलाके के शिवठाकुर लेन एवं राहुल हुगली के डानकुनी इलाके का रहनेवाला है. हरीश के पास से पांच लाख रुपये एवं राहुल के कब्जे से सात लाख रुपये जब्त किये गये हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक चुनाव को देखते हुए शहर में चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्क्वाड की टीम स्थानीय पुलिस की टीम के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में घूम रही है. अचानक इस टीम के सदस्यों ने मोचीपाड़ा इलाके में स्थित एजेसी बोस रोड फ्लाइओवर पर दो युवकों को संदिग्ध परिस्थिति में घूमते देखा. उनको रोककर फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने उनसे पूछताछ शुरू की. वे घरबाने लगे, जिसके बाद दोनों के पास मौजूद बैग की जांच करने पर उनके कब्जे से पांच लाख एवं सात लाख रुपये जब्त किये गये. वह कहां से यह रुपये लेकर आये, इस सवाल का जवाब दोनों नहीं दे सके, जिसके बाद दोनों को पकड़ कर रुपये जब्त कर लिया गया. आयकर विभाग को भी इसकी जानकारी दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >