मगरा में बाइक सवार दो युवकों को मारी गोली, हालत गंभीर

मगरा में बाइक सवार दो युवकों को मारी गोली

हुगली. मगरा में गोली चलने की घटना में दो लोग घायल हो गये. घायलों के नाम विश्वनाथ दे (40) और मोइदुल इस्लाम (30) हैं. दोनों को चुंचुड़ा इमामबाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विश्वनाथ की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे कोलकाता के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया. जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कामनाशीष सेन ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. खबर पाकर एडिशनल एसपी कल्याण सरकार, डीएसपी क्राइम अभिजीत सिन्हा महापात्र और थाना प्रभारी दीपंकर सरकार घटनास्थल पर पहुंचे थे. मिली जानकारी के अनुसार, मगरा थाना क्षेत्र के नाकसा मोड़ के पास बुधवार रात डेढ़ बजे के करीब दोनों बाइक से मगरा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान नाकसा मोड़ से आगे बढ़ते ही पास से पीछे से वाहन से उन पर कई राउंड गोलियां चलायी गयीं, जिसमें एक गोली मोइदुल की जांघ में और दो गोली विश्वनाथ के हाथ और पेट में लगी. पुरानी रंजिश को लेकर दिया गया घटना को अंजाम हुगली ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्याण सरकार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अनुमान है कि घटना पुरानी रंजिश को लेकर हुई हो सकती है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >