सालानपुर के बनजेमारी से फेंसिडील संग दो गिरफ्तार

सालानपुर थाना क्षेत्र के बनजेमारी इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर प्रतिबंधित कफ सिरप फेंसिडील के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.

आसनसोल

. सालानपुर थाना क्षेत्र के बनजेमारी इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर प्रतिबंधित कफ सिरप फेंसिडील के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. उनके नाम सुमन दत्ता व चंदन रुद्रा बताये गये हैं.

दोनों के पास से करीब दो लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त की गयी. दोनों पर थाने में चोरी के कई मामले पहले से दर्ज हैं. सालानपुर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना थी कि बुधवार रात बनजेमारी इलाके में फेंसिडील की तस्करी होनेवाली है. इसके बाद पुलिस टीम ने वहां छापेमारी कर दोनों आरोपियों को प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दबोच लिया. दोनों लोगों पर प्रतिबंधित सिरप की तस्करी में लिप्त करने का आरोप है. गुरुवार को आसनसोल जिला अदालत में पेश करने पर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. मामले की जांच में पुलिस लग गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >