स्कूटी चोरी के मामले में दो गिरफ्तार, वाहन जब्त

विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के राजारहाट थाने की पुलिस ने स्कूटी चोरी के एक मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

कोलकाता. विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के राजारहाट थाने की पुलिस ने स्कूटी चोरी के एक मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों के नाम राजा सरदार उर्फ बोड़ो राजा और नजबुल हुसैन हैं. इनके पास से चोरी का स्कूटी भी बरामद की गयी है. बताया जाता है कि पीड़ित का नाम शेख जीशान अली है. उसने राजारहाट थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि उसकी लाल स्कूटी रायगाची छोटोपोल इलाके से चोरी हो गयी है. मामले की जांच के बाद राजारहाट थाने की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के सहारे दो संदिग्धों, राजा नजबुल को दबोचा. राजा को शासन थाना के बोआलघाटा से और हुसैन को मजलिशपुर से दबोचा गया. पूछताछ के बाद दोनों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >