ट्रक ने मारी कई वाहनों में टक्कर, एक घायल

इसी दौरान पहले उसने एक साइकिल चालक को जोरदार टक्कर मारी. इसके बाद एक ऑटो, एक मारुति एवं एक पिकअप वैन के साथ-साथ एक यात्री बस को टक्कर मारते हुए सामने एक मकान से जा टकराया.

पुरुलिया. एक ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मारी. इसमें एक साइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. रविवार सुबह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पुरुलिया बांकुड़ा 60 ए राष्ट्रीय राजमार्ग के जयनगर मोड़ पर यह दुर्घटना हुई. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह एक ट्रक तेज गति से पुरुलिया की ओर आ रहा था .इसी दौरान पहले उसने एक साइकिल चालक को जोरदार टक्कर मारी. इसके बाद एक ऑटो, एक मारुति एवं एक पिकअप वैन के साथ-साथ एक यात्री बस को टक्कर मारते हुए सामने एक मकान से जा टकराया. इस घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. हादसे में साइकिल चालक शेख मुख्तार गंभीर रूप से घायल हो गया. उन्हें तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. बाद में उसकी हालत नाजुक होने पर उसे पुरुलिया देवेन महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. वहां भी उसकी हालत नाजुक होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. इस घटना के बाद इलाके में काफी हलचल फैल गयी. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने उक्त ट्रक को अपने कब्जे में कर लिया है. चालक अभी भी फरार है. पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >