दिलीप को तृणमूलियों का ‘गो बैक’, मिठुन चक्रवर्ती का रोड शो

पूर्व बर्दवान के बर्दवान-दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रार्थी दिलीप घोष अपना चुनावी रोड शो करते हुए बर्दवान रथतला पहंचे

दिलीप को तृणमूलियों का ‘गो बैक’, मिठुन चक्रवर्ती का रोड शो बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान के बर्दवान-दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रार्थी दिलीप घोष अपना चुनावी रोड शो करते हुए बर्दवान रथतला पहंचे. वहां उन्हें देख कर स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ताओं ने ‘गो बैक’ के नारे लगाये. बताया गया है कि बर्दवान दक्षिण के तृणमूल विधायक खोकन दास के समर्थक व कार्यकर्ताओ ने दिलीप घोष के काफिले के गुजरते समय ‘गो बैक’ का नारा लगाया. इसे लेकर दिलीप घोष ने कहा कि हाथी चले बीच बाजार, कुत्ते भोौकें हजार. दूसरी ओर, मंतेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रार्थी दिलीप घोष के समर्थन में अभिनेता मिठुन चक्रवर्ती ने रोड शो किया. मिठुन को देखने के लिए हजारों कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >