तृणमूल पर भाजपा के बूथ को तोड़ने का लगा आरोप

भाजपा के चुनावी बूथ को तोड़ने का आरोप तृणमूल पर लगा है. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.

कल्याणी. भाजपा के चुनावी बूथ को तोड़ने का आरोप तृणमूल पर लगा है. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. मौके पर भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार विश्वास भी मौजूद थे. घटना राणाघाट दक्षिण विधानसभा के जागपुर बूथ की है. भाजपा का आरोप है कि कार्यकर्ता लोगों को मतदाता की पर्चियां दे रहे थे कि इसी दौरान कुछ तृणमूलकर्मी बाइक से आये और उन पर हमला कर दिया. उनके साथ मारपीट की और उनके चुनावी बूथ को तोड़ दिया. राणाघाट दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार मनोज कुमार विश्वास ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में घटना हुई. लेकिन पुलिस मूक दर्शक बनी रही. राणाघाट के भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने कहा कि यह मतदान नहीं, मतदान को लेकर खेल हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >