मल्लारपुर स्टेशन पर पैंटोग्राफ में आग से थमी रही ट्रेन

पेंटोग्राफ में तेज विस्फोट के साथ आग लग गयी.

बीरभूम. जिले के मल्लारपुर रेलवे स्टेशन पर शाम को आंधी-तूफान में बिजली के तार (ओएचइ) के पैंटोग्राफ में आग लग गयी, जिससे ट्रेन के यात्रियों में खलबली मच गयी. उस समय डाउन हावड़ा-रामपुरहाट फास्ट पैसेंजर ट्रेन स्टेशन में रुकी थी. पेंटोग्राफ में तेज विस्फोट के साथ आग लग गयी. उक्त ट्रेन में मौजूद यात्रियों में दहशत फैल गयी. ट्रेन से निकल कर यात्री प्लेटफार्म पर खड़े हो गये. बाद में रेल अधिकारियों व कर्मचारियों ने वहां पहुंच कर मरम्मत कार्य कराया, तब जाकर ट्रेन आगे रवाना हुई. उक्त घटना के चलते करीब आधे घंटे तक ट्रेन प्लेटफार्म पर थमी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >