सियालदह मंडल में यातायात और पावर ब्लॉक आज से

सियालदह डिवीजन पर दमदम-डानकुनी अप सीसीआर सेक्शन में ब्रिज नंबर 13 सीसीआर लाइन के रखरखाव कार्य के कारण 11 मई को रात 11.15 बजे से 12 मई तड़के 4.15 बजे तक यातायात और बिजली ब्लॉक रहेगा.

कोलकाता. सियालदह डिवीजन पर दमदम-डानकुनी अप सीसीआर सेक्शन में ब्रिज नंबर 13 सीसीआर लाइन के रखरखाव कार्य के कारण 11 मई को रात 11.15 बजे से 12 मई तड़के 4.15 बजे तक यातायात और बिजली ब्लॉक रहेगा. पावर ब्लॉक के कारण उक्त निर्धारित अवधि में 12 मई को सियालदह स्टेशन से 32211 ईएमयू और डानकुनी स्टेशन से 32212 रद्द रहेगी. 11 मई को शनिवार को 12987 सियालदह-अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस डानकुनी के बजाय नैहाटी-बंडेल के रास्ते चलेगी. 11 मई को 12377 सियालदह-न्यू अलीपुर पदातिक एक्सप्रेस डानकुनी के बजाय नैहाटी-बंडेल के रास्ते और 11 मई को ही 03187 सियालदह-जयनगर एक्सप्रेस डानकुनी के बजाय नैहाटी-बंडेल के रास्ते चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >