TMC Jono Gorjon Sabha : ममता बनर्जी जनगर्जन सभा से लोकसभा उम्मीदवारों के नाम की करेंगी घोषणा

TMC Jono Gorjon Sabha Updates : लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल ने ‘जनगर्जन सभा’ का आह्वान किया है. आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लोकसभा चुनाव को लेकर फूंकेंगी शंखनाद. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे (prabhatkhabar.com) के LIVE सेक्शन में

Live Updates
7:46 PM. 10 Mar 24 2:16 PM. 10 Mar

42 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर रहे हैं अभिषेक बनर्जी

7:38 PM. 10 Mar 24 2:08 PM. 10 Mar

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “… मैं आज बंगाल के 42 लोकसभा सीटों के लिए तृणमूल के 42 उम्मीदवारों को सामने लेकर आऊंगी .

7:32 PM. 10 Mar 24 2:02 PM. 10 Mar

पूर्व चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफे पर ममता बनर्जी की टिप्पणी इस मंच से पूर्व चुनाव आयुक्त अरुण गोयल को सलाम. क्योंकि वो बंगाल पर वोट के अन्याय को स्वीकार नहीं कर सकते थे.

7:02 PM. 10 Mar 24 1:32 PM. 10 Mar

तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, “मैं इस ब्रिगेड रैली से भाजपा को कहना चाहता हूं, ‘जन गन का गर्जन, बंगाल से विरोधी का विसर्जन’

6:55 PM. 10 Mar 24 1:25 PM. 10 Mar

अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला अभिषेक बनर्जी ने विद्यासागर कॉलेज में विद्यासागर की मूर्ति तोड़ने के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने शिकायत की है कि बीजेपी ने बंगाली विरोधी को जन प्रतिनिधि बनाया है.

6:53 PM. 10 Mar 24 1:23 PM. 10 Mar

बंगाल को किसकी गारंटी चाहिए दीदी या मोदी : अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी का जनता से सवाल, बंगाल को किसकी गारंटी चाहिए दीदी या मोदी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >