सड़क हादसे में तीन लोग घायल

नदिया के राणाघाट के हबीबपुर में 12 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

कल्याणी. नदिया के राणाघाट के हबीबपुर में 12 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि एक निजी कार ने कृष्णानगर से आ रहे एक बस में टक्कर मार दी. घटना की सूचना पाकर राणाघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को राणाघाट अस्पताल में भर्ती कराया. घटना से कुछ देर तक यातायात बाधित रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >