बालू तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार

उनके नाम दशरथ रूईदास(40), अक्षय रूईदास(19) व परेश रूईदास(40) बताये गये हैं.

दुर्गापुर. फरीदपुर (लावदोहा) थाने की पुलिस ने नदी से अवैध रूप से बालू को निकाल कर उसकी तस्करी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. उनके नाम दशरथ रूईदास(40), अक्षय रूईदास(19) व परेश रूईदास(40) बताये गये हैं. सोमवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश करने पर तीनों आरोपियों को रिमांड में भेज दिया गया. तीनों आरोपी गौर बाजार के रहनेवाले हैं. पता चला है कि रविवार रात तीनों लोग चालान के बिना बड़े वाहन में बालू लाद कर ले जा रहे थे. जांच के दौरान पुलिस ने वाहन को जब्त कर तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >