नदी में डूबने से किशोर की मौत

मृत की पहचान अर्जुन कुमार राम (17) के रूप में हुई है.

कोलकाता. नॉर्थ पोर्ट इलाके में स्थित बाजे कदमतला घाट पर नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. घटना मंगलवार दोपहर 1.55 बजे की है. बताया जा रहा है कि किशोर अपने दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने पहुंचा था. अचानक गहरे पानी में जाने से डूब गया. खबर पाकर नॉर्थ पोर्ट थाने की पुलिस और डीएमजी की टीम मौके पर पहुंची. काफी कोशिश के बाद किशोर अचेतावस्था में बाहर निकाला गया. फिर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया. मृत की पहचान अर्जुन कुमार राम (17) के रूप में हुई है. बीबी हॉल सोनाई रोड निवासी किशोर 11वीं का छात्र था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >