लिलुआ में ट्रेन से गिरकर किशोर की हो गयी मौत

हावड़ा-लिलुआ स्टेशन के बीच गुरुवार को ट्रेन से गिरकर एक किशोर की मौत हो गयी. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी.

कोलकाता.

हावड़ा-लिलुआ स्टेशन के बीच गुरुवार को ट्रेन से गिरकर एक किशोर की मौत हो गयी. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी. उसकी उम्र 15 से 17 वर्ष के आसपास बतायी जा रही है. वह अपने दोस्तों के साथ हावड़ा जाने के लिए लिलुआ स्टेशन से ट्रेन में सवार हुआ था. बीच रास्ते में वह ट्रेन से गिर गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. खबर पाकर आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को हटाया. यह हादसा गजान्न बस्ती के पास डाउन लाइन में पोल संख्या 3/24 और 3/26 के मध्य हुआ. स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना सुबह 11.30 बजे हुई और शव शाम पांच बजे तक रेलवे लाइन पर पड़ा रहा. वहीं, हुगली और चुंचुड़ा स्टेशन के मध्य दोपहर एक बजे हावड़ा-बंडेल लोकल ट्रेन के धक्के से एक युवक की मौत हो गयी. यह घटना पोल संख्या 36/27 और 36/29 के पास हुई. मौके पर पहुंचे आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >