सुकांत ने ममता पर साधा निशाना

वह एक तरफ ईमानदारी का नाटक करती हैं, तो दूसरी तरफ आमदनी का स्रोत नहीं बतातीं.

कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस के शहीद दिवस को टक्कर देने के लिए भाजपा ने 21 जुलाई को गणतंत्र हत्या दिवस के रूप में मनाने का एलान किया था. इस कार्यक्रम की घोषणा पहले शुभेंदु अधिकारी ने की थी, जिसे सुकांत मजूमदार ने 26 जुलाई तक बढ़ा दिया. इधर ममता बनर्जी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सुकांत मजूमदार ने कहा कि ममता बनर्जी की कथनी व करनी में अंतर है. वह एक तरफ ईमानदारी का नाटक करती हैं, तो दूसरी तरफ आमदनी का स्रोत नहीं बतातीं. उन्हें यह सार्वजनिक करना चाहिए कि उनके परिवार व उनकी पार्टी के नेताओं की संपत्ति कितनी है और वह कैसे इतनी हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >